solution has reached the area facing water issues: सरगुजा:अंबिकापुर (11 June 2026):छत्तीसगढ़ के सुपेबेड़ा क्षेत्र में वर्षों से चली आ रही पेयजल समस्या के समाधान की दिशा में राज्य सरकार ने एक बड़ा कदम उठाया है। कैबिनेट मंत्री राजेश अग्रवाल ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में विकास कार्यों को नई गति मिल रही है और अब सुपेबेड़ा के लोगों का स्वच्छ पेयजल का सपना जल्द साकार होने जा रहा है।।
छत्तीसगढ़ पर्यटन, संस्कृति, धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व, मंत्री राजेश अग्रवाल ने जानकारी देते हुए कहा कि प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में राज्य सरकार जनहित के मुद्दों पर लगातार कार्य कर रही है। इसी क्रम में सुपेबेड़ा क्षेत्र की बहुप्रतीक्षित पेयजल समस्या के स्थायी समाधान के लिए लगभग 7 करोड़ रुपये की लागत से तेल नदी पर एनीकट निर्माण की स्वीकृति प्रदान की गई है।।
कैबिनेट मंत्री अग्रवाल ने कहा कि इस महत्वपूर्ण परियोजना के पूरा होने के बाद क्षेत्र के 9 गांवों के 2074 परिवारों को आयरन एवं फ्लोराइड मुक्त स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराया जाएगा। इससे न केवल लोगों को शुद्ध पानी मिलेगा, बल्कि स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं में भी कमी आएगी।।
छत्तीसगढ़ कैबिनेट मंत्री राजेश अग्रवाल ने कहा कि
“देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में विकास की राह आसान हो रही है। जहां वर्षों से पानी की समस्या थी, वहां अब समाधान पहुंच रहा है। सुपेबेड़ा के लोगों को स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराने का सपना जल्द ही साकार होगा।”
solution has reached the area facing water issues
गौरतलब है कि सुपेबेड़ा क्षेत्र लंबे समय से दूषित पेयजल और फ्लोराइड युक्त पानी की समस्या से जूझ रहा था। सरकार के इस निर्णय से क्षेत्र के हजारों लोगों को राहत मिलने की उम्मीद है। स्थानीय लोगों ने भी इस पहल का स्वागत करते हुए सरकार के प्रति आभार व्यक्त किया है।।
छत्तीसगढ़ कैबिनेट मंत्री राजेश अग्रवाल ने बताया कि सुपेबेड़ा में स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराने की दिशा में यह परियोजना एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर साबित होगा ।सरकार का दावा है कि इससे क्षेत्र के हजारों लोगों के जीवन स्तर में सकारात्मक बदलाव भी आएगा।
यह भी पढ़ें-राजमाता देवेंद्र कुमारी सिंहदेव मेडिकल कॉलेज का अधूरा भवन — राजनीतिक बहस का नया मुद्दा, भाजपा-कांग्रेस में जुबानी वार-पलटवार








