Home राज्य शासकीय भूमि को फर्जी तरीके से निजी भूमि बताकर बिक्री करने वाला...

शासकीय भूमि को फर्जी तरीके से निजी भूमि बताकर बिक्री करने वाला आरोपी गिरफ्तार

38
0
Accused arrested for fraudulently selling government land by misrepresenting it as private land

सरगुजा: थाना कमलेश्वरपुर एवं साइबर सेल पुलिस टीम द्वारा शासकीय भूमि की हेराफेरी और धोखाधड़ी के मामले में की गई सख्त कार्यवाही।
:- मामले में शामिल अन्य आरोपी घटना दिनांक से फरार हैं फरार आरोपियों का पता तलाश किया जा रहा है।
:- आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त आरोपियों के विरुद्ध की जा रही लगातार सख्त वैधानिक कार्यवाही।

⏩ मामले का संछिप्त विवरण इस प्रकार है कि प्रार्थी उमेशवर सिंह द्वारा थाना कमलेश्वरपुर में रिपोर्ट दर्ज कराया गया कि 1954-55 के अधिकार अभिलेख में खसरा नंबर 1378 की प्रविष्टि के बाद इसमें कूट रचना की गई है। ​जांच में सामने आया कि खसरा नंबर 1378 बन्दोबस्त वर्ष 1995-96 में भी शासकीय भूमि के रूप में छोटे झाड़ के जंगल मद में ही दर्ज है। वर्ष 1954-55 के अधिकार अभिलेख में निजी भूमि के रूप में खसरा नंबर 1378 की फर्जी प्रविष्टि तैयार की गई थी। इस मामले में तुलेश्वर गुप्ता एवं अन्य की संलिप्तता पाई गई। मामले में थाना कमलेश्वरपुर में अपराध क्रमांक 82/26 धारा 420, 467, 468, 471, 34 भा.द.वि.का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

⏩ दौरान विवेचना प्रकरण में आरोपी तुलेश्वर गुप्ता की संलिप्त पाए जाने पर आरोपी का पता तलाश कर पकड़कर पूछताछ किया गया जो आरोपी द्वारा अपना नाम तुलेश्वर गुप्ता आत्मज गणेश गुप्ता, उम्र 50 वर्ष, साकिन ग्राम अलोला, थाना कापू, जिला रायगढ़ का होना बताया, आरोपी से पूछताछ किये जाने पर अपने अन्य साथियो के साथ मिलकर घटना कारित किया जाना स्वीकार किया गया, आरोपी के विरुद्ध अपराध सबूत पाये जाने से प्रकरण में आरोपी कों गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जाता है, मामले के अन्य फरार आरोपियों की पता तलाश किया जा रहा है एवं मामले में अग्रिम जांच विवेचना जारी है।

⏩ सम्पूर्ण कार्यवाही में थाना प्रभारी कमलेश्वरपुर निरीक्षक लक्ष्मी नारायण साव, सहायक उप निरीक्षक ललन गुप्ता, प्रधान आरक्षक विजय रवि, राजीव कुजूर आरक्षक सूरज राठिया एवं साइबर सेल अंबिकापुर की टीम सक्रिय रही।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here