मैनी नदी हादसे के चार दिन बाद भी लापता बच्चों की तलाश जारी, एक महिला का शव मिला ,सीतापुर क्षेत्र में पसरा मातम : Mani River Woman’s Body Found

Uday Diwakar
2 Min Read

Mani River Woman’s Body Found: अम्बिकापुर :  सरगुजा जिले के सीतापुर इलाके के ढोढ़ागांव गांव में 19 जून की शाम को मैनी नदी में अचानक आई तेज बाढ़ से बड़ा हादसा हुआ। बताया गया है कि दो महिलाएं और दो बच्चे जंगल में पुटू (जंगली मशरूम) लेने गए थे। वापस लौटते वक्त नदी पार करते समय अचानक पानी तेज बहाव में बदल गया और चारों बह गए।

image 552

Mani River Woman’s Body Found

घटना की खबर मिलते ही पुलिस और एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची और बचाव का काम शुरू किया। नदी का पानी तेज बहाव में था, जिससे रेस्क्यू करना मुश्किल हो रहा है। प्रशासन ने आसपास के गांवों को सचेत किया है और लोगों से नदी के पास न जाने को कहा है।

अब तक एसडीआरएफ ने एक महिला का शव बरामद किया है, लेकिन तीन साल के आरयस और छह साल की अंकिता अभी भी लापता हैं। दूसरी महिला का भी कोई पता नहीं चल पाया है। बचाव दल लगातार खोज अभियान चला रहा है, लेकिन चार दिन बीत जाने के बाद भी बच्चों और महिला का कोई सुराग नहीं मिला है।

- Advertisement -
Website Designer in AmbikapurWebsite Designer in Ambikapur

image 553

इस हादसे के बाद पूरे गांव में शोक का माहौल है। परिवार वाले बहुत दुखी हैं और रो-रोकर बुरा हाल है। लगातार बारिश और नदी का उफान इलाके में डर फैला रहा है। प्रशासन ने सुरक्षा बढ़ा दी है और लोगों से सावधानी बरतने को कहा है।

यह भी पढ़ें-छत्तीसगढ़ अग्निशमन विभाग में 295 पदों पर भर्ती, 1 जुलाई से आवेदन शुरू

Share This Article
Leave a Comment