जनता की समस्याओं का समयबद्ध समाधान ही सरकार की प्राथमिकता – मंत्री राजेश अग्रवाल : Time-bound resolution of the publics problems is the governments priority — Minister Rajesh Agarwal

Uday Diwakar
6 Min Read
  • ग्राम पंचायत हर्रा टिकरा क्लस्टर के जन समस्या निवारण शिविर में पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री, राजेश अग्रवाल हुए शामिल 27 पंचायतों के ग्रामीणों से किया सीधा संवाद, आवेदनों पर त्वरित कार्रवाई के निर्देश समाधान शिविर में प्राप्त हुए 1153 आवेदन, मौके पर ही कई मामलों का हुआ निराकरण,,

Time-bound resolution of the publics problems is the governments priority — Minister Rajesh Agarwal: सरगुजा:​​​अंबिकापुर (04 June 2026):छत्तीसगढ़ मुख्यमंत्री, विष्णुदेव साय के नेतृत्व में प्रदेशभर में संचालित सुशासन तिहार-2026 आम जनता और प्रशासन के बीच विश्वास, संवाद और त्वरित समाधान का सशक्त सेतु बनकर उभर रहा है। इसी कड़ी में अंबिकापुर जनपद पंचायत अंतर्गत ग्राम पंचायत हर्रा टिकरा में आयोजित जनसमस्या निवारण शिविर में पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री, राजेश अग्रवाल ने शामिल होकर ग्रामीणों से सीधा संवाद किया, उनकी समस्याएं सुनीं और अधिकारियों को समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

image 16

हर्रा टिकरा क्लस्टर के अंतर्गत आने वाली 27 ग्राम पंचायतों के ग्रामीणों की बड़ी भागीदारी वाले इस शिविर में कुल 1,153 आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें 1,106 मांग संबंधी तथा 47 शिकायत संबंधी आवेदन शामिल रहे। इनमें से 22 आवेदनों का मौके पर ही निराकरण कर शासन की संवेदनशील कार्यप्रणाली का परिचय दिया गया, जबकि शेष आवेदनों को संबंधित विभागों को निर्धारित समय-सीमा में निराकरण हेतु भेजा गया है।

शिविर का अवलोकन करते हुए पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री, राजेश अग्रवाल ने विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए स्टॉलों का निरीक्षण किया तथा ग्रामीणों को शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी उपलब्ध कराने के प्रयासों की सराहना की। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार का उद्देश्य केवल योजनाएं बनाना नहीं, बल्कि उनके वास्तविक लाभ को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना है।

- Advertisement -
Website Designer in AmbikapurWebsite Designer in Ambikapur
image 17

कैबिनेट मंत्री राजेश अग्रवाल ने कहा कि मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के निर्देशन में आयोजित सुशासन तिहार शासन की जवाबदेह और जनोन्मुखी कार्यसंस्कृति का उत्कृष्ट उदाहरण है। उन्होंने कहा कि अब नागरिकों को अपनी समस्याओं के समाधान के लिए कार्यालयों के चक्कर नहीं लगाने पड़ रहे हैं, बल्कि प्रशासन स्वयं गांवों तक पहुंचकर उनकी समस्याओं का समाधान कर रहा है।।

image 18

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री, विष्णुदेव साय के नेतृत्व में हमारी सरकार का संकल्प है कि प्रदेश का कोई भी नागरिक अपनी समस्या के समाधान से वंचित न रहे। सुशासन तिहार इसी सोच का परिणाम है, जहां जनप्रतिनिधि और प्रशासन एक मंच पर उपस्थित होकर जनता की मांगों और शिकायतों का त्वरित निराकरण सुनिश्चित कर रहे हैं। पेंशन, राशन कार्ड, फौती नामांतरण, सीमांकन जैसे मामलों में तत्काल कार्रवाई की जा रही है और प्रत्येक आवेदन का समयबद्ध निराकरण हमारी प्राथमिकता है।

image 14

कैबिनेट मंत्री राजेश अग्रवाल ने मुख्यमंत्री बिजली बिल भुगतान समाधान योजना का उल्लेख करते हुए कहा कि प्रदेश में अब तक 69 हजार से अधिक हितग्राही इस योजना से लाभान्वित हो चुके हैं और पात्र शेष उपभोक्ताओं को भी राहत प्रदान करने के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने ग्रामीणों से अधिकाधिक आवेदन प्रस्तुत कर योजनाओं का लाभ लेने का आह्वान किया।

image 15

उन्होंने शिक्षा और स्वास्थ्य के क्षेत्र में राज्य सरकार द्वारा किए जा रहे कार्यों की जानकारी देते हुए बताया कि जिले में विद्यालयों के अतिरिक्त भवन निर्माण एवं मरम्मत कार्य के लिए 59 स्कूलों को चिन्हित किया गया है, जिससे बच्चों को बेहतर शैक्षणिक वातावरण उपलब्ध कराया जा सकेगा। आंगनबाड़ी और स्वास्थ्य सेवाओं के सुदृढ़ीकरण की दिशा में भी विशेष पहल की जा रही है।।

image 12

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए छत्तीसगढ़ राज्य युवा आयोग के अध्यक्ष, विश्व विजय सिंह तोमर ने कहा कि सुशासन तिहार आमजन की समस्याओं के त्वरित समाधान का प्रभावी मंच बन चुका है। वहीं जिला पंचायत सदस्य, पायल सिंह तोमर ने इसे मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय की दूरदर्शी पहल बताते हुए ग्रामीणों से अधिकाधिक समस्याएं एवं सुझाव साझा करने का आग्रह किया।

शिविर के दौरान विभिन्न विभागों द्वारा पात्र हितग्राहियों को योजनाओं का लाभ भी प्रदान किया गया। लाभान्वित नागरिकों को जाति प्रमाण पत्र, स्वच्छता किट, पेंशन स्वीकृति आदेश, हरित खाद, पीएम किसान सम्मान निधि प्रमाण पत्र, राशन कार्ड, आयुष्मान कार्ड, जॉब कार्ड तथा बिहान समूहों की महिलाओं को चेक वितरित किए गए। महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा गर्भवती महिलाओं की गोद भराई तथा बच्चों के अन्नप्राशन कार्यक्रम भी आयोजित किए गए।

image 11

Time-bound resolution of the publics problems is the governments priority — Minister Rajesh Agarwal

स्थानीय जनप्रतिनिधियों एवं प्रशासनिक अधिकारियों ने भी ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं और सभी विभागों को प्राप्त आवेदनों का समयबद्ध निराकरण कर आवेदकों को सूचित करने के निर्देश दिए। कार्यक्रम में जिला पंचायत के जनप्रतिनिधियों, जनपद सदस्यों, सरपंचों, जिला पंचायत सीईओ विनय कुमार अग्रवाल, जनपद सीईओ राजेश सेंगर सहित बड़ी संख्या में अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।

image 10

मुख्यमंत्री, विष्णुदेव साय के नेतृत्व में संचालित सुशासन तिहार-2026 प्रदेश में जनकल्याण, पारदर्शिता और जवाबदेही आधारित प्रशासनिक व्यवस्था को नई पहचान दे रहा है। हर्रा टिकरा में आयोजित यह समाधान शिविर इस बात का प्रमाण है कि राज्य सरकार और जिला प्रशासन जनता की समस्याओं के समाधान के लिए पूरी प्रतिबद्धता और संवेदनशीलता के साथ कार्य कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें-मैनपाट की शराब दुकान में हाई-वोल्टेज ड्रामा: ओवररेटिंग को लेकर युवकों का हंगामा, वीडियो हुआ वायरल

Share This Article
Leave a Comment