रामानुजनगर को मिले नए विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी, अवधेश कुमार साहू ने संभाला पदभार : Ramanujnagar gets a new Block Education Officer; Avadhesh Kumar Sahu assumes charge

Uday Diwakar
2 Min Read

Ramanujnagar gets a new Block Education Officer; Avadhesh Kumar Sahu assumes charge: सूरजपुर : रामानुजनगर: जिले के विकासखण्ड रामानुजनगर में नवपदस्थ विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी (BEO) अवधेश कुमार साहू ने आज विधिवत रूप से अपना पदभार ग्रहण किया। उनके पदभार ग्रहण करने पर शिक्षा विभाग के अधिकारियों, कर्मचारियों एवं क्षेत्र के शिक्षकों ने उनका स्वागत करते हुए शुभकामनाएं दीं।

पदभार ग्रहण करने के पश्चात अवधेश साहू ने कहा कि शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार, विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास तथा शासकीय योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन को प्राथमिकता दी जाएगी। उन्होंने विद्यालयों में बेहतर शैक्षणिक वातावरण तैयार करने, शिक्षकों एवं विद्यार्थियों के बीच समन्वय बढ़ाने तथा शिक्षा के स्तर को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने के लिए पूरी निष्ठा और ईमानदारी से कार्य करने का संकल्प व्यक्त किया।।

image 23

Ramanujnagar gets a new Block Education Officer; Avadhesh Kumar Sahu assumes charge

नवनियुक्त शिक्षा अधिकारी अवधेश साहू ने अपनी अंतिम पंक्ति में कहा कि शिक्षा समाज के विकास का सबसे मजबूत आधार है और प्रत्येक विद्यार्थी तक गुणवत्तापूर्ण शिक्षा पहुंचाना उनकी प्रमुख जिम्मेदारी होगी। इसके लिए विद्यालयों का नियमित निरीक्षण, शिक्षण व्यवस्था की सतत समीक्षा तथा नवाचारों को बढ़ावा दिया जाएगा।

- Advertisement -
Website Designer in AmbikapurWebsite Designer in Ambikapur


क्षेत्र के शिक्षकों और शिक्षा प्रेमियों ने आशा व्यक्त की है कि अवधेश साहू जी के नेतृत्व में रामानुजनगर विकासखण्ड में शिक्षा व्यवस्था को नई दिशा और नई पहचान मिलेगी तथा विद्यार्थियों के शैक्षणिक स्तर में उल्लेखनीय सुधार देखने को मिलेगा।
नवीन दायित्व ग्रहण करने पर श्री अवधेश कुमार साहू को क्षेत्रवासियों, शिक्षा विभाग एवं शुभचिंतकों ने हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित की हैं।


यह भी पढ़ें- हरित परिवहन से नए भविष्य की ओर बढ़ते छत्तीसगढ़ में 240 इलेक्ट्रिक बसों का संचालन निश्चित रूप से आम जनता के लिए बड़ी सौगात साबित होगा, कैबिनेट मंत्री राजेश अग्रवाल

Share This Article
Leave a Comment