Home राज्य दिल्ली में डॉ. राहुल अग्रवाल को मिला महाराजा अग्रसेन ग्लोबल आइकॉन अवार्ड

दिल्ली में डॉ. राहुल अग्रवाल को मिला महाराजा अग्रसेन ग्लोबल आइकॉन अवार्ड

108
0
Dr. Rahul Agrawal receives Maharaja Agrasen Global Icon Award in Delhi

मानवीय मूल्यों, समाजसेवा और सामाजिक नेतृत्व में उल्लेखनीय योगदान के लिए अग्र गौरव अवार्ड से हुए सम्मानित

 

सूरजपुर। समाजसेवा, सामाजिक नेतृत्व और जनकल्याण के कार्यों में निरंतर सक्रिय रहने वाले सूरजपुर के प्रतिष्ठित व्यवसायी व औद्योगिक घराने पीआरए ग्रुप के सदस्य डॉ. राहुल अग्रवाल (टिंकू) को राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में आयोजित भव्य समारोह में प्रतिष्ठित महाराजा अग्रसेन ग्लोबल आइकॉन अवार्ड के अंतर्गत अग्र गौरव अवार्ड से सम्मानित किया गया। अखिल भारतीय अग्रवाल संगठन द्वारा 14 नवंबर को जनपथ स्थित डॉ. आंबेडकर इंटरनेशनल कन्वेंशन सेंटर में आयोजित समारोह में उन्हें यह सम्मान प्रदान किया गया। विभिन्न सामाजिक, मानवीय सेवा, दिव्यांग सेवा, सांस्कृतिक, खेलकूद एवं जनकल्याणकारी गतिविधियों में उनके उल्लेखनीय योगदान को राष्ट्रीय स्तर पर मिली यह पहचान सूरजपुर के लिए गौरव का विषय है।

डॉ. राहुल अग्रवाल लंबे समय से समाजसेवा और सामाजिक संगठनों के माध्यम से जनहित के कार्यों में सक्रिय भूमिका निभाते आ रहे हैं। सामाजिक एकता को मजबूत करने, दिव्यांग सेवा, सांस्कृतिक गतिविधियों को प्रोत्साहन देने, पर्यावरण संरक्षण तथा शिक्षा एवं स्वास्थ्य व कला के क्षेत्र में उनके योगदान को विशेष रूप से सराहा गया। व्यापार जगत में अपनी पहचान बनाने के साथ ही सामाजिक दायित्वों के प्रति उनकी प्रतिबद्धता और विभिन्न संस्थाओं में संगठनात्मक नेतृत्व की भूमिका ने उन्हें अलग पहचान दिलाई है।

उनके सामाजिक सरोकार केवल किसी एक संस्था या गतिविधि तक सीमित नहीं रहे हैं, बल्कि समाज के विभिन्न वर्गों को साथ लेकर सकारात्मक बदलाव की दिशा में निरंतर प्रयास उनकी कार्यशैली का महत्वपूर्ण हिस्सा रहे हैं। मानवीय मूल्यों, सामाजिक समरसता और सेवा भावना को प्राथमिकता देते हुए किए गए उनके कार्यों के फलस्वरूप उन्हें इस प्रतिष्ठित सम्मान के लिए चयनित किया गया।
देश विदेश से चयनित प्रमुखों को ग्लोबल अवार्ड से सम्मानित किया गया। जिसे देश के सभी राज्यो के साथ अमेरिका, जापान, थाईलैंड, सिंगापुर, नेपाल, मैनचेस्टर, हांगकांग, यूएई, दुबई, इंडोनेशिया से सामाजिक अंग्रजों को भी अवार्ड से नवाजा गया। आयोजित भव्य समारोह में दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं।

हरियाणा सरकार के कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की, जबकि अति विशिष्ट अतिथि के रूप में गीता मनीषी स्वामी ज्ञानानंद महाराज व राष्ट्रीय व्यापार मंडल के अध्यक्ष सुनील सिंघी की गरिमामयी उपस्थिति रही। अखिल भारतीय अग्रवाल संगठन के प्रणेता एवं चेयरमैन प्रदीप मित्तल सहित देशभर से पहुंचे अग्रवाल समाज के प्रतिनिधियों और गणमान्यजनों की मौजूदगी में डॉ. राहुल अग्रवाल को सम्मानित किया गया।
———

राष्ट्रीय मंच पर सूरजपुर का बढ़ाया मान

डॉ. राहुल अग्रवाल (टिंकू) को मिले इस राष्ट्रीय सम्मान से सूरजपुर सहित पूरे सरगुजा अंचल के अग्रवाल समाज में हर्ष और गौरव का माहौल है। समाजसेवा के क्षेत्र में उनकी निरंतर सक्रियता और समर्पण को मिली यह उपलब्धि अन्य सामाजिक कार्यकर्ताओं के लिए भी प्रेरणादायी है। उल्लेखनीय है कि डॉ. राहुल अग्रवाल पूर्व में भी विभिन्न सामाजिक गतिविधियों और उपलब्धियों को व मानवीय मूल्यों के कर्तव्यों के निर्वहन को लेकर चर्चा में रहे हैं। महाराजा अग्रसेन के आदर्शों और सेवा भावना व समाजवाद से जुड़े इस ख्यातिलब्ध सम्मान ने उनके सामाजिक योगदान को राष्ट्रीय पहचान प्रदान की है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here