Home राज्य ड्रंक एंड ड्राइव, बिना वैध लाइसेंस के मामले मे मोटरसायकल चालक कों...

ड्रंक एंड ड्राइव, बिना वैध लाइसेंस के मामले मे मोटरसायकल चालक कों 15000/- रुपये के अर्थदंड से किया गया दण्डित

96
0
A motorcyclist was penalized with a fine of ₹15,000 for drunk driving and operating a vehicle without a valid license

बतौली:- थाना बतौली पुलिस टीम द्वारा मामले मे वाहन चालक के विरुद्ध की गई सख्त वैधानिक कार्यवाही।
:- मोटरसायकल चालक द्वारा बिना वैध लाइसेंस एवं शराब का सेवन कर वाहन चलाने पर की गई कार्यवाही।
:- यातायात नियमो की अवहेलना करने वाले वाहन चालकों पर की जा रही लगातार सख्त कार्यवाही।

⏩ सडक दुर्घटनाओ मे कमी लाने की दिशा में पुलिस टीम द्वारा यातायात नियमो के अवहेलना करने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध लगातार सख़्ती से कार्यवाही की जा रही हैं, इसी क्रम मे थाना बतौली पुलिस टीम द्वारा दौरान चेकिंग मोटरसायकल एच एफ डीलक्स वाहन बिना नंबर के वाहन चालक को रोककर पूछताछ किया गया, जो चालक द्वारा अपना नाम सत्यनारायण ठाकुर आत्मज ठाकुर राम उम्र 29 वर्ष साकिन नवापारा थाना दरिमा का होना बताया जो वाहन चालक को मौक़े पर शराब के नशे मे धुत्त होकर वाहन चलाना पाया गया, मोटरसायकल चालक का मेडिकल मुलाहिजा कराने पर चालक शराब के नशे मे धुत्त होना पाया गया, मोटरसायकल चालक द्वारा बिना वैध लाइसेंस के शराब के नशे मे वाहन चलाना पाये जाने पर अनावेदक वाहन चालक के विरुद्ध धारा 185, 3/181 मोटर व्हीकल एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर मामला माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया, माननीय न्यायालय द्वारा उपरोक्त प्रकरण मे वाहन चालक को 15000/- रुपये के अर्थदंड से दण्डित किया गया हैं।

⏩ सम्पूर्ण कार्यवाही मे थाना प्रभारी बतौली निरीक्षक विवेक सेंगर समेत अन्य अधिकारी कर्मचारी सक्रिय रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here