नाबालिग से दुष्कर्म करने वाले आरोपी को तीन दिन में किया गया गिरफ्तार , बलरामपुर पुलिस को मिली बड़ी सफलता : Accused of Raping a Minor

Uday Diwakar
2 Min Read

Accused of Raping a Minor:बलरामपुर: छत्तीसगढ़ (Chhattisgarh) के बलरामपुर जिले के सिटी कोतवाली पुलिस में नाबालिग से जबरन दुष्कर्म (Minor Rape) करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है पुलिस उसकी कई दिनों से तलाश कर रही थी बता दें कि आरोपी नाबालिग को शादी का झांसा देकर पहले अपने घर ले गया था और जबरन उसके साथ बलात्कार की घटना को अंजाम दिया था मामले में परिजन की शिकायत के आधार पर पुलिस ने तत्काल आरोपी को गिरफ्तार कर कार्रवाई करते हुए जेल भेज दिया।

image 570

Accused of Raping a Minor क्या है पूरा मामला?

बलरामपुर सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र के रहने वाले प्रार्थी ने 28 मार्च को रेप की शिकायत दर्ज कराई थी उनका कहना था कि उसकी नाबालिक बेटी को तातापानी थाना चौकी इलाके का रहने वाला श्रवण तिर्की शादी का झांसा दिया और भगा ले गया अपने घर ले जाकर उसने युवती के साथ जबरन दुष्कर्म किया परिजन के शिकायत के आधार पर तत्काल पुलिस मामले पर अपराध दर्ज करके जांच में लग गई।

- Advertisement -
Website Designer in AmbikapurWebsite Designer in Ambikapur

image 571

पुलिस ने लिया एक्शन

शिकायत पर पुलिस ने जांच शुरू कर दी , FIR दर्ज होने के तीन दिन के अंदर ही पुलिस ने आरोपी श्रवण तिर्की को हिरासत में ले लिया उससे पूछताछ के दौरान आरोपी ने घटना को अंजाम देना स्वीकार किया इसके बाद आरोपी पर BNS के विभिन्न धाराओं सहित पॉक्सो एक्ट के तहत कार्रवाई करते हुए आरोपी को जेल भेज दिया गया।

यह भी पढ़ें:- छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा फर्जी कॉल और मैसेज के लिए सूचना जारी, फर्जी कॉल का छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मण्डल से कोई संबंध नहीं है

Share This Article
Leave a Comment