Home राज्य घर से 4 माह के पालतू जर्मन शेफर्ड पिल्ले की चोरी, CCTV...

घर से 4 माह के पालतू जर्मन शेफर्ड पिल्ले की चोरी, CCTV कैमरे होने के बावजूद बेखौफ चोरों ने दिया वारदात को अंजाम

134
0

पालतू कुत्ते को परिवार का सदस्य मानकर पाल रहे मालिक ने मणिपुर थाना में दर्ज कराई शिकायत, अज्ञात आरोपियों की तलाश और पिल्ले की बरामदगी की लगाई गुहार,,,

सरगुजा अम्बिकापुर:  दिनांक 21 नवंबर 2026 को घर से पालतू कुत्ते की चोरी का मामला सामने आया है। महज चार माह के जर्मन शेफर्ड नस्ल के पिल्ले को तीन अज्ञात व्यक्ति घर के बाहर से उठाकर ले गए। घटना के बाद परिवार में चिंता और बेचैनी का माहौल है। पीड़ित ने मामले की शिकायत थाना मणिपुर में करते हुए पालतू कुत्ते की तलाश और आरोपियों के खिलाफ तत्काल कार्रवाई की मांग की है‌‌।।

वहीं शिकायतकर्ता बृजेश कुमार साहू, पिता रामप्रताप साहू, निवासी लक्ष्मीपुर, बिलासपुर रोड, एचपी पेट्रोल पंप के सामने, बृजेश किराना स्टोर, अंबिकापुर ने पुलिस को दिए आवेदन में बताया कि 19 नवंबर 2026 को सुबह लगभग 11:30 बजे से 11:45 बजे के बीच तीन अज्ञात व्यक्ति उनके घर के बाहर पहुंचे और घर में मौजूद उनके पालतू कुत्ते को उठाकर ले गए। पीड़ित के मुताबिक चोरी हुआ पिल्ला रॉकी नाम का है, जिसकी उम्र लगभग चार माह है। परिवार इस पालतू कुत्ते को केवल जानवर नहीं, बल्कि परिवार के सदस्य की तरह मानता है। पिल्ले के अचानक गायब होने से परिवार बेहद परेशान है।

*CCTV कैमरे होने के बावजूद वारदात, सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल*

पीड़ित ने अपने आवेदन में उल्लेख किया है कि घर के आसपास सीसीटीवी कैमरे भी लगे हुए हैं, बावजूद इसके पालतू कुत्ते को उठाकर ले जाने की घटना ने परिवार को चिंता में डाल दिया है। पीड़ित ने पुलिस से मामले की जांच कर पिल्ले को सुरक्षित वापस दिलाने तथा चोरी में शामिल लोगों के खिलाफ उचित कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है।

अब सवाल यह है कि आखिर चार माह के मासूम पालतू पिल्ले को उठाकर ले जाने वाले कौन हैं और क्या पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों तक पहुंच पाएगी? पीड़ित परिवार को उम्मीद है कि पुलिस जल्द कार्रवाई कर उनके पालतू कुत्ते को वापस दिलाएगी। फिलहाल शिकायत के आधार पर मामले में पुलिस की कार्रवाई और पिल्ले की बरामदगी को लेकर पीड़ित परिवार इंतजार कर रहा है।

नोट, सपंर्क कर जानकारी देने वाले को बृजेश साहू कि तरफ से 1000 रू का ईनाम दिया जाएगा।।
सपंर्क करें, 7000797768,7828534483

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here