अम्बिकापुर नगर निगम के नवनिर्वाचित महापौर एवं पार्षदगण प्रतिनिधियों का शपथ ग्रहण समारोह कल , मुख्यमंत्री साय होंगे शामिल : Ambikapur Municipal Corporation

Uday Diwakar
3 Min Read

Ambikapur Municipal Corporation :अंबिकापुर :अंबिकापुर के नवनिर्वाचित जनप्रतिनिधियों के शपथ ग्रहण समारोह की तिथि निर्धारित कर दी गई है। यह समारोह 2 मार्च को अंबिकापुर स्थित पीजी कॉलेज मैदान के हॉकी स्टेडियम में आयोजित किया जाएगा, जिसकी तैयारियां जोर-शोर से शुरू हो चुकी हैं। प्रशासनिक अधिकारियों और आयोजन समिति द्वारा समारोह को सुव्यवस्थित एवं भव्य बनाने के लिए सभी आवश्यक तैयारियों पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है।

image 11

शपथ ग्रहण समारोह में माननीय श्री विष्णु देव साय, मुख्यमंत्री छत्तीसगढ़ शासन के मुख्य अतिथि एवं माननीय डॉक्टर रमन सिंह और माननीय श्री राम विचार नेताम और माननीय श्री चिंतामणि महाराज सरगुजा सांसद और माननीय श्री राजेश अग्रवाल विधायक अंबिकापुर और माननीय श्री प्रबोध मिंज विधायक लुण्ड्रा , माननीय श्री राम कुमार टोप्पो विधायक सीतापुर और माननीय श्री विश्व विजय सिंह तोमर शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने वाले मुख्य अतिथि के रूप में कार्यक्रम की गरिमा में उपस्थिति प्रदान करेंगे।अम्बिकापुर में 2 मार्च को होने वाले शपथ ग्रहण समारोह की तैयारियां जोरों पर हैं।

- Advertisement -
Website Designer in AmbikapurWebsite Designer in Ambikapur

image 9

Ambikapur Municipal Corporation

इस बार नगर निगम चुनावों में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को बड़ी सफलता मिली है। प्रदेश के सभी 10 नगर निगमों में भाजपा ने विजय पताका फहराई, जिसमें अंबिकापुर की जीत विशेष रूप से उल्लेखनीय रही। यहां महापौर पद महिला के लिए आरक्षित न होने के बावजूद पार्टी ने मंजूषा भगत पर भरोसा जताया, और उन्होंने कांग्रेस के दो बार के महापौर अजय तिर्की को 9,000 मतों के बड़े अंतर से हराया। साथ ही, अंबिकापुर के 48 वार्डों में से 31 वार्डों में भाजपा पार्षदों ने जीत दर्ज कर नगर निगम में अपना मजबूत दबदबा स्थापित किया।

image 12

शपथ ग्रहण समारोह में आमंत्रण

अंबिकापुर महापौर मंजूषा भगत की ओर से शपथ ग्रहण समारोह का आमंत्रण में आप सभी के इतने समर्थन और आशीर्वाद से मुझे महापौर के रूप में स्वच्छ सुंदर एवं विकसित अंबिकापुर बनाने का शुभ अवसर मिला है इस अवसर पर छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री माननीय श्री विष्णु देव साय जी के मुख्य अतिथि तथा छत्तीसगढ़ विधानसभा के अध्यक्ष माननीय डॉक्टर रमन सिंह जी की अध्यक्षता एवं अन्य विशिष्ट अतिथियों की उपस्थिति में आयोजित मेरे एवं समस्त पार्षद गणों के शपथ ग्रहण समारोह में आप सभी आमंत्रित हैं।

Also Read- राजपुर क्षेत्र में अवैध लकड़ी तस्करी करते लकड़ी सहित ट्रैक्टर जप्त , आरोपी मौके पर फरार

Share This Article
Leave a Comment