रायपुर मेडिकल कॉलेज की पीजी छात्रा का आरोप , शराब पीने और शारीरिक संबंध बनाने का दबाव बनाता है HOD : Student Accused of Raipur Medical College

Uday Diwakar
2 Min Read

Student Accused of Raipur Medical College :रायपुर : छत्तीसगढ़ राज्य के पंडित जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज रायपुर से एक शर्मसार वाली घटना सामने आ रही है जिसमें एक पीजी छात्र द्वारा शिक्षक पर आरोप लगाए जा रहे हैं कि कम्युनिटी मेडिसिन डिपार्टमेंट की छात्रा द्वारा यह आरोप लगाया जा रहा है की HOD के ऊपर यौन उत्पीड़न और मानसिक प्रताड़ना का आरोप लगा रहे हैं।कम्युनिटी मेडिसीन डिपार्टमेंट की छात्रा ने HOD के खिलाफ डायरेक्टर ऑफ मेडिकल एजुकेशन (DME) को पत्र लिखकर आपबीती बताई है।

image 1

Student Accused of Raipur Medical College

छात्रा ने अपने शिकायत पत्र में लिखा है कि, एचओडी डॉ आशीष सिंह द्वारा एक कार्यक्रम में जबरन उसे शराब पीने का प्रस्ताव दिया गया, जिसे मना करने पर एचओडी द्वारा उसपर मानसिक दबाव डाला गया, इसके आलावा छात्रा के शिकायत पत्र में यह भी आरोप लगाया है कि, छात्रा से थीसिस अप्रूवल के बदले पार्टी का प्रस्ताव और शारीरिक संबंध बनाने को कहा गया है। वहीं, इस पत्र के अंत में छात्रा ने लिखा है कि, वह अखिल भारतीय कोटा (AIQ) से आई है, और छत्तीसगढ़ में उसके पास कोई मजबूत सपोर्ट सिस्टम नहीं है।

- Advertisement -
Website Designer in AmbikapurWebsite Designer in Ambikapur

image 2
image 3

जिस वजह से उसे अपने भविष्य और मानसिक स्थिति को लेकर बेहद चिंता सताने लगी है, उसने आशा की है कि, उसके साथ उचित न्याय होगा। इतना ही नहीं एचओडी डॉ आशीष सिन्हा, पीजी छात्रा के व्हाट्सएप पर लगे DP डिसप्ले पिक्चर पर भी नज़र रखते थे।

Also Read- राजनांदगांव के पैतालीस गांवों में लो-वोल्टेज की समस्या, कलेक्टर से लगाई जल्द समाधान की गुहार सैकड़ों किसानों ने

Share This Article
Leave a Comment