Home राज्य अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री राजेश देवांगन ने जिले में पदभार किया ग्रहण,...

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री राजेश देवांगन ने जिले में पदभार किया ग्रहण, डीआईजी एवं एसएसपी सरगुजा द्वारा सौंपे गए महत्वपूर्ण दायित्व

114
0

सरगुजा: ​छत्तीसगढ़ शासन, गृह (पुलिस) विभाग, मंत्रालय महानदी भवन, नया रायपुर अटल नगर के आदेश क्रमांक ESTB/39149/2026/गृह-दो (दिनांक 30-10-2026) के अनुपालन में, राज्य पुलिस सेवा के अधिकारी श्री राजेश देवांगन (डी.डी.-2015) ने नवपदस्थ अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, जिला-सरगुजा के रूप में अपना पदभार आधिकारिक रूप से ग्रहण कर लिया है। शासन स्तर पर पूर्व में वे नगर पुलिस अधीक्षक रायपुर एवं अनुविभागीय अधिकारी पुलिस (अपुअ), गोरेला पेंड्रा मरवाह के पद पर पदस्थ थे, जिन्हें प्रशासनिक दृष्टिकोण से पदोन्नत कर सरगुजा जिला में पदस्थ किया गया है।

​पदभार ग्रहण करने के उपरांत, डीआईजी एवं एसएसपी सरगुजा श्री राजेश अग्रवाल (भा.पु.से.) के निर्देशानुसार जिले में प्रशासनिक व्यवस्था और कानून-व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से महत्वपूर्ण दायित्व सौपा गया है।

*​अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री राजेश देवांगन को सौंपे गए मुख्य प्रभार एवं कार्य:-*

​आदेशानुसार श्री राजेश देवांगन को निम्नलिखित थानों, चौकियों और शाखाओं का पर्यवेक्षण एवं प्रशासनिक प्रभार सौंपा गया है।

​1. पर्यवेक्षण क्षेत्र (थाना एवं चौकियाँ):- ​थाना अम्बिकापुर, ​थाना गांधीनगर, ​थाना मणिपुर एवं चौकी होलीक्रास हॉस्पिटल अम्बिकापुर, ​थाना लखनपुर, थाना उदयपुर, थाना दरिमा, चौकी कुन्नी एवं केदमा

​2. अतिरिक्त रक्षित केन्द्र अम्बिकापुर, ​महिला थाना
​महिला सेल तथा शहीद सेल का प्रभार ​साथ ही, समय-समय पर पुलिस अधीक्षक सरगुजा द्वारा सौंपे जाने वाले अन्य प्रशासनिक एवं विभागीय दायित्व।

​इस प्रशासनिक व्यवस्था से जिले के अंतर्गत आने वाले थानों में पुलिस प्रशासनिक कार्यों में और अधिक कसावट आएगी तथा आम नागरिकों को त्वरित एवं सुलभ न्याय व सुरक्षा मिल सकेगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here