एसआरएस हॉस्पिटल एवं लायंस क्लब द्वारा शहर में एक विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया : A special program was organized in the city by SRS Hospital and Lions Club

Uday Diwakar
3 Min Read

A special program was organized in the city by SRS Hospital and Lions Club: सरगुजा:​​​अंबिकापुर।विश्व मधुमेह दिवस के अवसर पर रविवार को एसआरएस हॉस्पिटल एवं लायंस क्लब की ओर से शहर में विशेष स्वास्थ्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के तहत फ्री मेडिकल कैंप लगाया गया तथा फ्री डायबिटीज अवेयरनेस वाहन का शुभारंभ नगर के मुख्य द्वार से किया गया। इस मौके पर बड़ी संख्या में लोग पहुंचे और अपने स्वास्थ्य की जांच कराई।

कैंप में आने वाले सभी लोगों का ब्लड शुगर टेस्ट, ब्लड प्रेशर, बीएमआई समेत कई महत्वपूर्ण जांचें बिल्कुल निशुल्क की गईं। विशेषज्ञ डॉक्टरों ने उपस्थित नागरिकों को मधुमेह की रोकथाम के उपाय बताए और खानपान व जीवनशैली में सुधार के महत्त्व पर जोर दिया। डॉक्टरों ने कहा कि संतुलित आहार, नियमित व्यायाम और समय पर जांच मधुमेह को नियंत्रित रखने में सबसे प्रभावी उपाय हैं।

डॉ. हर्षप्रीत सिंह टुटेजा ने बताया कि मधुमेह आज की जीवनशैली से जुड़ी गंभीर बीमारी बन चुकी है, लेकिन जागरूकता और अनुशासन से इसे नियंत्रित किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि अस्पताल की ओर से इस तरह के फ्री कैंप नियमित रूप से लगाए जाएंगे ताकि आम नागरिकों को स्वस्थ जीवन के प्रति जागरूक किया जा सके।

महापौर मंजूषा भगत ने कहा कि यह पहल सराहनीय है, क्योंकि आज के समय में हर परिवार में कोई न कोई व्यक्ति मधुमेह से जूझ रहा है। उन्होंने नागरिकों से आग्रह किया कि वे समय-समय पर स्वास्थ्य परीक्षण अवश्य कराएं और अपनी खानपान की आदतों में सुधार लाएं।

- Advertisement -
Website Designer in AmbikapurWebsite Designer in Ambikapur

image 23
image 24

A special program was organized in the city by SRS Hospital and Lions Club

लायंस क्लब के डॉक्टर जे.डी. सिंह ने बताया कि शुरू की गई फ्री डायबिटीज अवेयरनेस वाहन शहर के अलग-अलग वार्डों और ग्रामीण अंचलों में पहुंचकर आम लोगों को मधुमेह के प्रति जागरूक करेगी और मुफ्त जांच सुविधा भी उपलब्ध कराएगी। उन्होंने बताया कि आने वाले सप्ताहों में इस वाहन के माध्यम से सैकड़ों लोगों का निःशुल्क परीक्षण किया जाएगा।

image 25

कैंप में महिलाओं, बुजुर्गों और युवाओं में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। सैकड़ों लोगों ने जांच कराते हुए डॉक्टरों से जरूरी स्वास्थ्य सलाहें लीं। आयोजन समिति ने आगे भी ऐसे जनउपयोगी स्वास्थ्य शिविर आयोजित करने की घोषणा की।

यह भी पढ़ें-बाल दिवस पर अंबिकापुर में विधिक जागरूकता शिविर, बच्चों को अधिकारों की दी गई जानकारी

Share This Article
Leave a Comment