Award distribution and felicitation ceremony concluded by Ganpati Sthapana Samiti Ambikapur: सरगुजा : बाल गंगाधर तिलक गणपति स्थापना समिति, अंबिकापुर द्वारा प्रतिवर्ष की तरह इस वर्ष भी भगवान श्री गणेश की भव्य स्थापना, शोभायात्रा एवं शांतिपूर्ण विसर्जन के उपरांत चयनित झांकियों को पुरस्कृत करने हेतु स्थानीय सर्किट हाउस में भव्य पुरस्कार वितरण एवं सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।
पुरस्कार वितरण में जूनियर वर्ग से प्रथम पुरस्कार (₹11,000 नकद) – गुदरी के राजा समिति को, द्वितीय पुरस्कार (₹5,100 नकद) – मायापुर युवा सेवा समिति तथा तृतीय पुरस्कार (₹2,100 नकद) – विघ्नहर्ता सेवा समिति को दिया गया।

Award distribution and felicitation ceremony concluded by Ganpati Sthapana Samiti Ambikapur
सीनियर वर्ग में प्रथम पुरस्कार (₹31,000 नकद) – जागृति नवयुवक मंडल को , द्वितीय पुरस्कार (₹15,000 नकद) – गणेश पूजा सेवा समिति चंबोथी तालाब तथा तृतीय पुरस्कार (₹11,000 नकद) सदर सेवा समिति सदर रोड को दिया गया। सभी विजेताओं को नकद राशि के साथ स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मानित किया गया।
इसके अतिरिक्त समारोह में उपस्थित पत्रकारों एवं गणपति स्थापना समिति के कार्यकर्ताओं को भी स्मृति चिह्न प्रदान कर सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर समिति के संरक्षक भारत सिंह सिसोदिया ने कहा कि अंबिकापुर में गणेशोत्सव की परंपरा केवल धार्मिक आस्था का ही नहीं बल्कि सामाजिक एकता, भाईचारे और सांस्कृतिक समृद्धि का प्रतीक है। हाथी पखाना स्थित गणपति धाम की महिमा इतनी अद्भुत है कि उसके प्रभाव से पूरे शहर में गणपति प्रतिमाओं की स्थापना भव्य रूप से होती है।
शोभायात्राओं में जिस प्रकार बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक सभी वर्ग सम्मिलित होते हैं, वह समाज की एकता और अनुशासन का प्रतीक है। इस बार भी जिस शांतिपूर्ण और हर्षोल्लास के साथ विसर्जन सम्पन्न हुआ, वह अंबिकापुर की विशिष्ट पहचान है। मैं विजेता समितियों सहित सभी प्रतिभागियों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएँ देता हूँ तथा उन सभी कार्यकर्ताओं और समिति के सदस्यों का आभार व्यक्त करता हूँ जिन्होंने इस आयोजन को सफल बनाने में अपना योगदान दिया। कार्यक्रम का संचालन अंशुल श्रीवास्तव ने किया।

समारोह में प्रमुख रूप से समिति के संरक्षक नीलेश सिंह, मनीष सिंह, अध्यक्ष शैलेश सिंह, सोमनाथ सिंह, जितेंद्र सोनी, मनोज कंसारी, वीनू जयसवाल, आलोक सिंह, रूपेश दुबे, संतोष दास, विकाश पांडे, मधु अंटी, जन्मेजय मिश्रा, सुनीत मिश्रा, विनोद हर्ष, संतोष बिहाड़े, अभिषेक शर्मा, दीपक सिंह तोमर, निरंजन राय, शरद सिन्हा, अनुराग शुक्ला, अजय सिंह, रमन सिंह, संजय त्रिपाठी, अभिषेक श्रीवास्तव, अमित अग्रवाल, सुशील गोयल, शानू कश्यप, हैप्पी सिंह, निशांत सिंह, अविनाश मंडल, उत्कर्ष पाठक सहित बड़ी संख्या में समिति पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।

कार्यक्रम का समापन विजेताओं को बधाई एवं गणपति बप्पा मोरया के जयघोष के साथ हुआ।
यह भी पढ़ें:- बॉडी रिपेयर शॉप से चोरी के मामले मे 02 आरोपी गिरफ्तार








