प्रेम संबंध का खौफनाक अंत: गर्भवती युवती से गैंगरेप कर खाई में फेंकने की कोशिश : Pregnant Woman Gang Raped

Uday Diwakar
2 Min Read

\Pregnant Woman Gang Raped :कटनी, मध्य प्रदेश:कटनी जिले में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां एक गर्भवती लड़की के साथ गैंगरेप किया गया और फिर उसे खाई में फेंककर मारने की कोशिश की गई। पुलिस ने इस मामले में दो आरोपियों को पकड़ लिया है।

image 34

Pregnant Woman Gang Raped

पीड़िता माधवनगर थाना इलाके की रहने वाली है। उसका पवन बर्मन नाम के युवक से प्रेम संबंध था। पवन, नेपाली नगर (कटनी) के खेर मोहल्ला का निवासी है। लड़की ने बताया कि पवन ने शादी का वादा करके उसके साथ कई बार शारीरिक संबंध बनाए। इसी दौरान वह गर्भवती हो गई।

जब लड़की ने पवन को अपनी प्रेग्नेंसी के बारे में बताया तो वह नाराज हो गया और उसे गर्भपात कराने का दबाव बनाने लगा। लेकिन लड़की ने मना कर दिया। इसके बाद पवन ने अपने दोस्त नीलेश यादव के साथ मिलकर एक खौफनाक योजना बनाई।

image 35

नशीली चीज खिलाकर बेहोश किया गया, बारी-बारी से रेप

दोनों ने मिलकर लड़की को दमोह जिले के तेलनघाटी इलाके में बुलाया। वहां उसे नशीली चीज खिलाकर बेहोश किया गया और फिर दोनों ने बारी-बारी से उसके साथ रेप किया। रेप के बाद उन्होंने उसे खाई में धक्का देकर मारने की कोशिश की और वहां से भाग गए।

जब लोग सुबह खाई के पास से गुजर रहे थे, तो उन्होंने लड़की को घायल हालत में पड़ा देखा। लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी और लड़की को अस्पताल पहुंचाया गया। इलाज के बाद जब लड़की को होश आया, तो उसने पूरी घटना पुलिस को बताई।

पुलिस ने लड़की की शिकायत मिलने के बाद, गंभीरता से जांच शुरू की। कुछ ही घंटों में दोनों आरोपियों को पकड़ लिया गया। पुलिस ने उनके खिलाफ गैंगरेप और हत्या की कोशिश समेत कई गंभीर धाराओं में केस दर्ज किया है।

Read Also- शेयर बाजार में दोगुना मुनाफा देने का झांसा: 1500 करोड़ की ठगी की मुख्य आरोपी श्वेता अवसरिया गिरफ्तार

Share This Article
Leave a Comment