सीसीटीवी में कैद हुआ हादसा: अंबिकापुर में तेज रफ्तार कार पेड़ से टकराई, दो मृत : High Speed Car Collided with a Tree in Ambikapur Two Dead

Uday Diwakar
2 Min Read

High Speed Car Collided with a Tree in Ambikapur Two Dead : अम्बिकापुर : अंबिकापुर के गांधीनगर थाना क्षेत्र के चठिरमा के पास शुक्रवार रात एक भयानक सड़क हादसा हुआ। एक तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर सड़क के किनारे लगे पेड़ से टकरा गई। इस दुर्घटना में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई और तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। इस घटना का सीसीटीवी वीडियो भी सामने आया है।

- Advertisement -
Website Designer in AmbikapurWebsite Designer in Ambikapur

High Speed Car Collided with a Tree in Ambikapur Two Dead

बताया गया है कि कार अंबिकापुर की ओर आ रही थी। कार इतनी तेज चल रही थी कि ड्राइवर उसका नियंत्रण खो बैठा। कार सीधे पेड़ से टकराई और बहुत नुकसान हुआ। आसपास के लोग तुरंत पुलिस को खबर दी। पुलिस जल्दी पहुंची और घायल लोगों को अस्पताल ले गई। तीनों घायल अभी भी गंभीर हालत में हैं।

मारे गए लोगों की पहचान की जा रही है। पुलिस ने इस मामले में जांच शुरू कर दी है। सीसीटीवी फुटेज सोशल मीडिया पर भी वायरल हो रहा है, जिसमें तेज रफ्तार कार और टक्कर की पूरी घटना दिख रही है।

यह भी पढ़ें-छत्तीसगढ़ में पहली बार 100% मंडल नियुक्ति: सरगुजा कांग्रेस का कीर्तिमान

Share This Article
Leave a Comment