अवैध अप्रवासियों की सूचना देने हेतु टोल फ्री नंबर 18002331905 जारी, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सरगुजा ने पुलिस पेट्रोलिंग वाहनों पर स्टिकर किया चस्पा : Toll free number 18002331905 Issued

Toll free number 18002331905 Issued

Toll free number 18002331905 Issued: अम्बिकापुर : वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सरगुजा के दिशा निर्देशन मे अवैध रूप से घुसपैठ कर रहने वाले अप्रवासी नागरिकों की तलाश तेज, पतासाजी के लिए व्यापक अभियान शुरू। पेट्रोलिंग वाहनो पर अवैध अप्रवासी हेल्प लाईन नंबर 18002331905 का स्टिकर चस्पा कर आम लोगों तक पहुंच सुनिश्चित करने का किया जा रहा प्रयास।

image 655

Toll free number 18002331905 Issued

व्यापक प्रचार प्रसार के द्वारा अवैध रूप से रह रहे अप्रवासी नागरिकों के संबंध में पुलिस को अधिक से अधिक जानकारी प्राप्त करने शुरू किया गया अभियान। अभियान के दौरान अवैध अप्रवासियों को चिन्हित कर उनके निर्वासन की कार्यवाही सुनिश्चित की जायगी।

छत्तीसगढ़ शासन के निर्देशानुसार राज्य में अवैध रूप से घुसपैठ कर रहने वाले अप्रवासी नागरिकों की तलाश, पतासाजी के लिए व्यापक अभियान छत्तीसगढ़ पुलिस द्वारा चलाया जा रहा है। उक्त अभियान के क्रम मे अवैध अप्रवासियों के संबंध में सूचना प्रदान करने हेतु पुलिस मुख्यालय रायपुर द्वारा टोल फी नंबर जारी किया गया है, उक्त टोल फ्री नंबर के व्यापक प्रचार प्रसार हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सरगुजा श्री राजेश कुमार अग्रवाल (भा.पु.से.) के दिशा निर्देशन मे सभी पेट्रोलिंग वाहनो पर अवैध अप्रवासी हेल्प लाईन नंबर 18002331905 का स्टिकर चस्पा किये जाने हेतु निर्देशित किया गया था।

image 658

जिससे अवैध रूप से रह रहे अप्रवासियो की पहचान हेतु सूचनाएं आमनागरिकों से प्राप्त की जा सके, इसी क्रम मे आज दिनांक कों जिले मे पेट्रोलिंग ड्यूटी मे लगे सभी वाहनों एवं उक्त वाहनों मे कर्तव्यस्थ अधिकारियो/कर्मचारियों कों वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कार्यालय के प्रांगण मे एकत्रित कर स्टिकर चस्पा किया गया, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सरगुजा द्वारा वाहनों मे स्टिकर चस्पा कर कर्तव्यस्थ अधिकारियो/कर्मचारियों कों उक्त टोल फ्री नंबर कों आम लोगों तक पहुंच सुनिश्चित करने हेतु निर्देशित किया गया। ताकि अवैध रूप से रह रहे अप्रवासी नागरिकों के संबंध में पुलिस को अधिक से अधिक जानकारी प्राप्त हो सके।

image 656

ज्ञात हो कि अवैध अप्रवासियों की संदिग्ध एवं देश विरोधी गतिविधियों को देखते हुए उनकी पहचान कर उनके विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही करने एवं उन्हें निर्वासित करने हेतु पुलिस मुख्यालय रायपुर द्वारा प्रत्येक जिले में STF का गठन किया गया है एवं व्यापक अभियान चलाया जा रहा है। टोल फ्री नंबर का मुख्य उद्देश्य नागरिकों के बीच लुक छिपकर निवास कर रहे अवैध रोहिंग्या एवं बांग्लादेशी नागरिकों के संबंध में जानकारी प्राप्त करना है।

जिससे अवैध अप्रवासियों को चिन्हित कर उनके निर्वासन की कार्यवाही की जा सके। आम नागरिकों से अपील है कि आपके आसपास अवैध रूप से रह रहे संदिग्ध अप्रवासी नागरिकों के संबंध में सूचना त्वरित रूप से टोल फ्री नंबर 18002331905 पर प्रदाय करें, जिससे सूचना की तस्दीकी एवं वैधानिक कार्यवाही पुलिस टीम द्वारा किया जा सके। टोल फ्री नंबर के व्यापक प्रचार प्रसार हेतु विभिन्न सार्वजनिक एवं निजी क्षेत्र के औद्योगिक प्रतिष्ठानों एवं शैक्षणिक संस्थानों में भी पोस्टर, स्टिकर एवं बैनर लगाए गए हैं।

image 657

उपरोक्त कार्यक्रम के दौरान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री अमोलक सिंह ढिल्लों, ट्रैफिक शाखा प्रभारी उप निरीक्षक विजय केवर्त, प्रधान आरक्षक संजीव त्रिपाठी, जिले के पेट्रोलिंग वाहनों मे कर्तव्यस्थ अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें-खेत सूने हैं, गोदाम भरे हैं और सरकार खामोश है, खाद-बीज की कमी से किसान परेशान

Advertisement

ताजा खबरें