छत्तीसगढ़ में नए शैक्षणिक सत्र की शुरुआत अव्यवस्थाओं के साथ: बारकोड वेरिफिकेशन के कारण छात्रों को अब तक नहीं मिली पाठ्यपुस्तकें : New Academic Session CG Chaos

Uday Diwakar
2 Min Read

New Academic Session CG Chaos: रायपुर : छत्तीसगढ़ में नया स्कूल सत्र शुरू हो गया है। लेकिन पहले ही दिन कई स्कूलों में बच्चों को किताबें नहीं मिल पाईं। इसकी वजह यह है कि इस बार किताबें देने से पहले उनका बारकोड TBCCG ऐप से स्कैन करना जरूरी कर दिया गया है। जब तक किताबों का बारकोड स्कैन और वेरिफाई नहीं होगा, स्कूल किताबें नहीं बांट सकते।

image 416

New Academic Session CG Chaos

कई स्कूलों में इंटरनेट या स्मार्टफोन की कमी है। इससे किताबों का वेरिफिकेशन नहीं हो पा रहा है। शिक्षक और बच्चे दोनों परेशान हैं। बच्चे बिना किताबों के स्कूल आ रहे हैं और पढ़ाई शुरू नहीं हो पा रही है। इससे बच्चों की पढ़ाई पर असर पड़ रहा है। अभिभावक भी इस बात से नाराज हैं कि हर साल किताबों के वितरण में कोई न कोई दिक्कत आ जाती है।

- Advertisement -
Website Designer in AmbikapurWebsite Designer in Ambikapur

शिक्षा विभाग का कहना है कि बारकोड वेरिफिकेशन से किताबों के वितरण में पारदर्शिता आएगी। विभाग ने भरोसा दिलाया है कि जल्द ही सभी छात्रों को किताबें मिल जाएंगी और तकनीकी समस्याओं का समाधान किया जा रहा है। फिलहाल बच्चों और शिक्षकों को इंतजार करना पड़ रहा है कि कब उन्हें किताबें मिलेंगी और पढ़ाई सही तरीके से शुरू होगी।

यह भी पढ़ें: शिक्षा सत्र के पहले दिन युक्तियुक्तकरण नीति के खिलाफ सरगुजा के शिक्षकों का काली पट्टी पहनकर विरोध

Share This Article
Leave a Comment