जांजगीर में हनी ट्रैप गिरोह का भंडाफोड़, व्यापारी के बेटे को फंसाकर 17 लाख की मांग करने वाली लड़की और साथी गिरफ्तार : Honey Trap Gang Busted in Janjgir

Uday Diwakar
2 Min Read

Honey Trap Gang Busted in Janjgir:जांजगीर-चांपा : जांजगीर पुलिस ने हनी ट्रैप के जाल में फंसाकर लोगों से पैसे वसूलने वाले एक गिरोह को पकड़ लिया है। इस मामले में एक लड़की और उसके साथी को गिरफ्तार किया गया है। मिली जानकारी के अनुसार, एक व्यापारी के बेटे की सोशल मीडिया पर एक लड़की से दोस्ती हुई थी। बातचीत के बाद लड़की ने उसे खेत में मिलने के लिए बुलाया। जब वह वहां पहुंचा, तो लड़की और उसका साथी पहले से मौजूद थे।

image 338

Honey Trap Gang Busted in Janjgir

फिर उन्होंने युवक की कुछ आपत्तिजनक तस्वीरें और वीडियो बना लिए। इसके बाद युवक और उसके पिता को धमकाकर 17 लाख रुपये की रकम मांगने लगे। युवक के पिता ने पुलिस को शिकायत की। पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए लड़की और उसके साथी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों के पास से मोबाइल फोन और अन्य सबूत भी बरामद किए गए हैं।

- Advertisement -
Website Designer in AmbikapurWebsite Designer in Ambikapur

image 337

पुलिस ने बताया कि यह गिरोह सोशल मीडिया के जरिए युवकों को फंसाता था और फिर उनसे पैसे मांगता था। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है और गिरोह के अन्य सदस्यों की तलाश में है।

यह भी पढ़ें- युक्तियुक्तकरण में भ्रष्टाचार और दादागिरी के खिलाफ शिक्षकों का जोरदार विरोध प्रदर्शन, दोषी अधिकारियों के खिलाफ एफआईआर और बर्खास्तगी की मांग

Share This Article
Leave a Comment