छत्तीसगढ़ में 12वीं पास के लिए आबकारी आरक्षक के 200 पदों पर सीधी भर्ती शुरू : Recruitment for 200 Posts of Excise Constable

Uday Diwakar
3 Min Read

Recruitment for 200 Posts of Excise Constable: रायपुर : छत्तीसगढ़ में 12वीं पास युवाओं के लिए सरकारी नौकरी का सुनहरा अवसर खुल गया है। आबकारी विभाग ने आबकारी आरक्षक के 200 पदों पर सीधे भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। इस भर्ती प्रक्रिया का आयोजन छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल (CG Vyapam) के माध्यम से किया जा रहा है।

image 237

Recruitment for 200 Posts of Excise Constable

आवेदन प्रक्रिया 4 जून 2025 से शुरू हो चुकी है और इच्छुक उम्मीदवार 27 जून 2025 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को व्यापम की आधिकारिक वेबसाइट vyapam.cgstate.gov.in पर जाना होगा।

- Advertisement -
Website Designer in AmbikapurWebsite Designer in Ambikapur

इस भर्ती में कुल 200 पदों का वितरण इस प्रकार है: सामान्य वर्ग के लिए 84 पद, अनुसूचित जाति के लिए 24, अनुसूचित जनजाति के लिए 64 और अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए 28 पद आरक्षित हैं। उम्मीदवारों को छत्तीसगढ़ का स्थानीय निवासी होना आवश्यक है।

image 238

योग्यता के तौर पर उम्मीदवार का 12वीं कक्षा उत्तीर्ण होना अनिवार्य है। साथ ही पुरुष अभ्यर्थियों की न्यूनतम ऊंचाई 167.5 सेंटीमीटर (एसटी वर्ग के लिए 165 सेंटीमीटर) और महिला अभ्यर्थियों की ऊंचाई 152.4 सेंटीमीटर होनी चाहिए। पुरुष उम्मीदवारों के लिए छाती का माप 81 सेंटीमीटर (फुलाने पर 86 सेंटीमीटर) निर्धारित किया गया है।

आयु सीमा 18 से 30 वर्ष के बीच है, लेकिन छत्तीसगढ़ के स्थानीय निवासियों को सरकारी नियमों के अनुसार 5 से 10 वर्ष तक की आयु सीमा में छूट दी जाएगी।

चयन प्रक्रिया में सबसे पहले लिखित परीक्षा आयोजित की जाएगी, जिसमें 12वीं स्तर के 100 अंकों के प्रश्न पूछे जाएंगे। उसके बाद दस्तावेज सत्यापन और शारीरिक दक्षता परीक्षा (PET/PST) का आयोजन होगा। परीक्षा की संभावित तिथि 27 जुलाई 2025 है, जबकि प्रवेश पत्र 20 जुलाई से डाउनलोड किए जा सकेंगे।

आवेदन शुल्क सामान्य वर्ग के लिए ₹350, ओबीसी के लिए ₹250 और अनुसूचित जाति/जनजाति के लिए ₹200 निर्धारित किया गया है। आवेदन में त्रुटि सुधार के लिए 28 से 30 जून 2025 तक करेक्शन विंडो खुली रहेगी।

यह भर्ती उन युवाओं के लिए एक बेहतरीन अवसर है जो 12वीं पास हैं और सरकारी नौकरी के लिए उत्सुक हैं। बिना किसी पूर्व अनुभव के भी इस भर्ती में आवेदन किया जा सकता है।

यह भी पढ़ें: छत्तीसगढ़ व्यापम प्रयोगशाला परिचालक, स्वीपर, भृत्य, चौकीदार भर्ती परीक्षा – पंजीयन चालू

Share This Article
Leave a Comment