अंबिकापुर-बिलासपुर NH-130 पर सड़क हादसा: अज्ञात वाहन की टक्कर से राहगीर की मौत: Road Accident on Ambikapur-Bilaspur NH-130

Uday Diwakar
1 Min Read

Road Accident on Ambikapur-Bilaspur NH-130: अंबिकापुर:सरगुजा जिले के लखनपुर थाना इलाके में अंबिकापुर-बिलासपुर राष्ट्रीय राजमार्ग (NH-130) के जजगा इलाके में शुक्रवार रात एक दुखद सड़क हादसा हुआ। इसमें एक पैदल चल रहे युवक की मौत हो गई। यह हादसा 6 जून की रात करीब 8 बजे हुआ, जब एक अनजान गाड़ी ने सड़क पार कर रहे युवक को टक्कर मार दी।

Screenshot 20250607 014605

Road Accident on Ambikapur-Bilaspur NH-130

मृतक का नाम करमु राम है। वह ग्राम जजगा डोकरनारा का रहने वाला था और उसकी उम्र लगभग 30 साल थी। घटना की खबर मिलते ही डायल 112 की टीम मौके पर पहुंची। टीम में आरक्षक रामकुमार यादव, ड्राइवर राकेश बड़ा और शव वाहन चालक महमूद खान थे। भाजपा नेता विक्रम सिंह भी वहां आए और परिवार वालों की मदद से शव को लखनपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। वहां शव को सुरक्षित रखा गया है।

- Advertisement -
Website Designer in AmbikapurWebsite Designer in Ambikapur

इस घटना की जानकारी पुलिस को दे दी गई है। अभी तक गाड़ी और उसका ड्राइवर पकड़े नहीं गए हैं। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

यह भी पढ़ें- अटल डिजिटल केंद्र में पटवारी की रिश्वतखोरी का वीडियो वायरल, क्षेत्र में मचा हड़कंप

Share This Article
Leave a Comment