सूरजपुर पुलिस की सतर्कता से लाखों की चोरी की 12 मोटरसाइकिल बरामद, गिरोह के मुख्य सदस्य समेत चार आरोपी गिरफ्तार : Vigilance of Surajpur Police

Uday Diwakar
3 Min Read

Vigilance of Surajpur Police: सूरजपुर : सूरजपुर जिले में पुलिस ने बाइक चोरी के एक बड़े मामले में महत्वपूर्ण सफलता हासिल की है। पुलिस की सतर्कता और तेज कार्रवाई के चलते चोरी की 12 मोटरसाइकिलें जब्त की गई हैं, जिनकी अनुमानित कीमत लगभग 5 लाख रुपये बताई जा रही है। इस मामले में बाइक चोरी के गिरोह के प्रमुख सदस्य समेत चार आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।

image 144

Vigilance of Surajpur Police

यह कार्रवाई 15 मई 2025 को थाना जयनगर क्षेत्र में दर्ज बीएनएस की धारा 303(2) के तहत दर्ज एक प्रकरण की जांच के दौरान हुई। पुलिस को एक मुखबिर से सूचना मिली थी कि ग्राम कुंजनगर झारपारा निवासी मनोज रजक चोरी की बाइकें बेचने की योजना बना रहा है। सूचना के आधार पर पुलिस ने मनोज रजक को हिरासत में लेकर पूछताछ की, जिसमें उसने स्वीकार किया कि उसने सूरजपुर के आरिफ ईराकी, मोहम्मद नफीस और रामदास के साथ मिलकर कुल 12 बाइकें चोरी की थीं। ये बाइकें बेचने के इरादे से रखी गई थीं, लेकिन पुलिस की सतर्कता के कारण गिरोह का पर्दाफाश हो गया।

- Advertisement -
Website Designer in AmbikapurWebsite Designer in Ambikapur

लंबे समय से बाइक चोरी की वारदातों को अंजाम

पूछताछ में आरोपियों ने यह भी माना कि वे लंबे समय से बाइक चोरी की वारदातों को अंजाम दे रहे थे और चोरी की गई मोटरसाइकिलों को कम कीमत पर बेचने की योजना बना रहे थे। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है। बरामद मोटरसाइकिलों की पहचान के लिए संबंधित थानों को सूचित किया जा रहा है, ताकि असली मालिकों को उनकी संपत्ति वापस मिल सके।

image 145

बाइक मालिकों को बड़ी राहत मिली

इस कार्रवाई से इलाके में सक्रिय वाहन चोरी के गिरोह का भंडाफोड़ हुआ है और पुलिस की चौकसी से बाइक मालिकों को बड़ी राहत मिली है। पुलिस अधीक्षक ने इस सफलता पर टीम की प्रशंसा की है और भविष्य में भी ऐसे अपराधों पर कड़ी कार्रवाई करने का आश्वासन दिया है।

यह भी पढ़ें- महापौर पर सड़कों की फंडिंग को लेकर कांग्रेस पार्षदों का आरोप, जनता को गुमराह करने का दावा

Share This Article
Leave a Comment