सीबीएसई 12वीं बोर्ड हिंदी की परीक्षा, 15 मार्च को होने वाली परीक्षा के लिए बोर्ड ने लिया बड़ा फैसला, अब इस दिन दे सकेंगे एग्जाम : CBSE 12th Board Hindi Exam

Uday Diwakar
2 Min Read

CBSE 12th Board Hindi Exam:केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने बोर्ड परीक्षा की तैयारी कर रहे छात्रों को होली का बड़ा तोहफा दिया है, सीबीएसई ने उन छात्रों के लिए बाद में स्पेशल एग्जाम (Special Exam) आयोजित कराने की घोषणा की है, जो होली के दिन, 15 मार्च को हिंदी का पेपर नहीं दे पाएंगे, 15 मार्च को सीबीएसई 12वीं बोर्ड हिंदी कोर और ऐच्छिक परीक्षा निर्धारित है।

इस तारीख को लेकर कुछ छात्रों और अभिभावकों को चिंता थी, क्योंकि देश के कुछ हिस्सों में होली का त्योहार 14 मार्च को मनाया जाएगा, जबकि कुछ क्षेत्रों में 15 मार्च तक यह उत्सव जारी रहेगा, इसको लेकर बोर्ड ने ट्वीट करके जानकारी दी है कि जो परीक्षार्थी 15 मार्च को पेपर नहीं दे पाएंगे, वे चाहे तो बाद में स्पेशल पेपर दे सकते हैं।

Screenshot 20250314 083242

CBSE 12th Board Hindi Exam

छात्रों की होली के त्योहार की चिंता को ध्यान में रखते हुए सीबीएसई ने एक खास फैसला लिया है. बोर्ड ने स्पष्ट किया है कि परीक्षा अपनी तय तिथि, यानी 15 मार्च 2025 को ही होगी, लेकिन जिन छात्रों को होली के कारण इसमें शामिल होने में परेशानी होगी, उन्हें एक और मौका दिया जाएगा ऐसे छात्र बाद में विशेष परीक्षा में शामिल हो सकेंगे , इसकी तिथि को लेकर बोर्ड बाद में अलग से जानकारी सांझा करेगा।

- Advertisement -
Website Designer in AmbikapurWebsite Designer in Ambikapur

Also Read- अंबिकापुर विधायक राजेश अग्रवाल, ‘होली मिलन समारोह’ उनके निवास पर खुशियों की रंग एक दूसरे को लगाया गया

Share This Article
Leave a Comment