Launched Electric Vehicle for Patients in Ambikapur:अंबिकापुर :अंबिकापुर के जिला अस्पताल में अब मरीजों के परिवहन के लिए इलेक्ट्रिक व्हीकल की शुरुआत की गई और इस शुरुआत की वजह यह है कि अंबिकापुर के जिला अस्पताल में ही मेडिकल कॉलेज अस्पताल अंबिकापुर और जिला अस्पताल दोनों ही कंबाइन चल रहा है ।
जिससे कि दोनों का कैंपस अलग-अलग है और एक कैंपस से दूसरे कैंपस में मरीजों को लाने , ले जाने में सुविधा का सामना करना पड़ता है। जिसकी वजह से इलाज में समस्या का सामना करना पड़ता है इसी समस्या का समाधान करने के लिए एक कैंपस के मरीज को दूसरे कैंपस में आसानी से एक जगह से दूसरे जगह लाने तथा ले जाने के लिए सुविधाजनक बनाने के लिए इलेक्ट्रिक व्हीकल की शुरुआत की गई है।

Launched Electric Vehicle for Patients in Ambikapur
इस इलेक्ट्रिक व्हीकल की शुरुआत होने से मरीज को अच्छे सुविधा मिलेंगे क्योंकि अगर किसी मरीज का एक्सरे या फिर सोनोग्राफी करना होता था तो एक बिल्डिंग से दूसरे बिल्डिंग में जाना पड़ता था जिससे कि गंभीर मरीज नहीं जा पाते थे और उनको असुविधा का सामना करते हुए जाना पड़ता था लेकिन अब इलेक्ट्रिकल व्हीकल की शुरुआत हो चुकी है ।
जिससे कि मरीज को आसानी से एक बिल्डिंग से दूसरे बिल्डिंग में ले जाया जा सकेगा और जल्द ही उसका सोनोग्राफी तथा एक्स-रे किया जा सकेगा इस प्रकार से इलेक्ट्रिकल व्हीकल की शुरुआत आने- जाने की व्यवस्था को सुविधाजनक बनाएगी और यह व्यवस्था मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव के मंशानुरूप मेडिकल कॉलेज अस्पताल की अभिनव पहल में मरीजों के लिए यह सुविधा दिया गया।
Also Read- महापौर मंजूषा भगत, सभापति हरमीन्दर सिंह टिन्नी जी सहित पार्षद आज़ तकिया फ़िल्टर प्लांट का किए निरिक्षण








