Prayers to Lord Rajiv Lochan :राजीम: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने भगवान श्री राजीव लोचन मंदिर में आज पूजा-अर्चना कर प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि और खुशहाली की प्रार्थना की। मुख्यमंत्री साय ने त्रिवेणी संगम में स्थित भगवान कुलेश्वरनाथ महादेव का जलाभिषेक कर छत्तीसगढ़ की उन्नति और प्रगति की कामना की। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि राजिम कुंभ कल्प केवल एक धार्मिक आयोजन नहीं, बल्कि हमारी संस्कृति, परंपरा और आध्यात्मिक चेतना का अद्भुत संगम है।
छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री जी ने राजीव लोचन मंदिर में पूजा पाठ किया और इस अवसर पर उन्होंने पूरे छत्तीसगढ़ के संस्कृति और परंपरा पर छोड़ दिया है और राजीम में इस प्रकार का कुंभ कप मेला का आयोजन किया गया था जो 26 फरवरी 2025 को समाप्त हुआ उसी दिन छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री जी ने पूरे प्रदेश वासियों के लिए सुख समृद्धि की भी कामना किये।
Prayers to Lord Rajiv Lochan : भगवान राजीव लोचन की पूजा-अर्चना
इस अवसर पर खाद्य मंत्री दयालदास बघेल, वन एवं जल संसाधन मंत्री केदार कश्यप, राजिम विधायक रोहित साहू, बसना विधायक संपत अग्रवाल तथा अन्य गणमान्य नागरिक, संत महात्मा और बड़ी संख्या में श्रद्धालुजन उपस्थित थे।
राजिम कुंभ कल्प के अंतर्गत आयोजित महानदी मैया की भव्य महाआरती में मुख्यमंत्री साय मंत्रोच्चार और शंखध्वनि के मध्य विधि-विधान से शामिल हुए। मुख्यमंत्री श्री साय ने महानदी मैया से प्रदेश की खुशहाली की कामना की। राजिम कुंभ कप मेला की समाप्ति हो चुकी है और छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री जी ने पूरे प्रदेश में खुशी का माहौल रहे ऐसा कामना करते हुए भगवान राजीव लोचन की पूजा पाठ पूजा अर्चना कर चुके हैं।
Also Read- बिलासपुर में प्रशिक्षण कार्यशाला और मीडिया सम्मान परिवार के परिचय सम्मेलन का भव्य आयोजन