बिलासपुर में प्रशिक्षण कार्यशाला और मीडिया सम्मान परिवार के परिचय सम्मेलन का भव्य आयोजन : Introduction Conference of Media Samman Family in Bilaspur

Uday Diwakar
2 Min Read

Introduction Conference of Media Samman Family in Bilaspur :बिलासपुर: छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में मीडिया सामान परिवार द्वारा परिचय सम्मेलन एवं प्रशिक्षण कार्यालय का आयोजन 25 फरवरी 2025 को किया गया था। इसमें पूरे राज्य के पत्रकार और पत्रकारिता के अधिकारियों और शासन द्वारा पत्रकारों को दिए जाने वाले लाभों तथा वेब पोर्टल पत्रकारों को इन लाभों से ।

वंचित किए जाने जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विशेष मंथन किया गया इस प्रकार का कार्यशाला का आयोजन छत्तीसगढ़ के न्याय धनी बिलासपुर में किया गया और पत्रकारिता के अधिकारों पर बहुत ज्यादा चर्चा की गई जिससे कि वेब पोर्टल में रजिस्ट्रेशन लाइसेंस मीडिया सामान पत्रकारिता और पत्रकारों के अधिकार से जुड़े मामला पर चर्चा किया गया।

image 142

- Advertisement -
Website Designer in AmbikapurWebsite Designer in Ambikapur

Introduction Conference of Media Samman Family in Bilaspur

कार्यक्रम के अंत में छत्तीसगढ़ के विभिन्न जिलों से आए सभी पत्रकारों को मीडिया सम्मान परिवार द्वारा प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। उपस्थित पत्रकारों ने इस कार्यक्रम को पत्रकारिता जगत के लिए एक महत्वपूर्ण पहल बताया और वेब पोर्टल पत्रकारों के अधिकारों की रक्षा के लिए सामूहिक रूप से आगे बढ़ने की प्रतिबद्धता जताई।

लोकतंत्र का चौथा स्तंभ कहा जाने वाला मीडिया वर्तमान में प्रिंटिंग और इलेक्ट्रॉनिक माध्यमों के साथ वेब पोर्टल के रूप में भी एक सशक्त सूचना माध्यम बन चुका है। लेकिन वेब पोर्टल पत्रकारों को सरकार द्वारा अब तक पूर्ण रूप से मान्यता नहीं दी गई है, जो उनके अधिकारों का हनन है।

जहां प्रिंट और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया को सरकार लाखों रुपये के विज्ञापन स्वरूप सहायता देती है, वहीं वेब पोर्टल पत्रकारों को न तो विज्ञापन दिए जाते हैं और न ही उन्हें पत्रकार के रूप में मान्यता दी जाती है।

Also Read- अंबिकापुर में महाशिवरात्रि के शुभ अवसर पर धूमधाम से निकाली गई भगवान शिव की ऐतिहासिक बारात

Share This Article
Leave a Comment