Realme Smartphone : भारत में रियलमी का एक धांसू फोन लॉन्च हुआ है जिसकी कीमत में भारी कटौती किया गया है और इसमें ऑफर भी मिल रहा है और इस जमाने का शानदार फीचर्स वाला फोन है जिसको एक उम्र के वेबसाइट पर लिया जा सकता है और सस्ता मिल रहा है इसकी पूरी जानकारी दी गई है।
Realme का नया स्मार्टफोन Realme P2 Pro 5G खरीदने पर भारी कीमत में कटौती के साथ-साथ बैंक ऑफर भी मिल रहा है। इस फोन को ई-कॉमर्स साइट पर 4 हजार रुपये सस्ता खरीदा जा सकता है। P2 Pro 5G में 120Hz रिफ्रेश रेट वाली 6.7 इंच की AMOLED डिस्प्ले और Snapdragon 7s Gen 2 प्रोसेसर दिया गया है।
Realme Smartphone : Realme P2 Pro 5G Offers & Discount
Realme P2 Pro 5G का 8GB RAM और 128GB स्टोरेज वेरिएंट फ्लिपकार्ट पर 19,999 रुपये में लिस्ट किया गया है। बीते साल सितंबर में 21,999 रुपये में लॉन्च हुआ था। बैंकों के क्रेडिट कार्ड से भुगतान पर 2000 रुपये डिस्काउंट मिल सकता है, जिसके बाद प्रभावी कीमत 17,999 रुपये हो जाएगी।
Realme Smartphone वेबसाइट
रियलमी P2 प्रो 5G को रियलमी के वेबसाइट मैं अधिक जानकारी के लिए देख सकते हैं। रियलमी का ऑफिशल वेबसाइट दिया जा रहा है आप इस वेबसाइट को क्लिक करके यहां पर इसकी पूरी जानकारी ले सकते हैं और इस आर्टिकल में भी इसकी पूरी जानकारी दे दी गई है।
Realme Smartphone : Realme P2 Pro 5G Specifications
Realme P2 Pro 5G में 6.7 इंच की फुल HD+ कर्व्ड AMOLED डिस्प्ले है, जिसका रेजोल्यूशन 2412×1080 पिक्सल, 120Hz रिफ्रेश रेट और 2000 निट्स पीक ब्राइटनेस तक है। डिस्प्ले कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 7आई प्रोटेक्शन के साथ आती है। IP65 रेटिंग वाले इस स्मार्टफोन में इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है। इस फोन में एड्रेनो 710 जीपीयू के साथ ऑक्टा कोर स्नैपड्रैगन 7एस जेन 2 प्रोसेसर दिया गया है। यह स्मार्टफोन 8GB / 12GB LPDDR4X RAM के साथ 128GB / 256GB / 512GB UFS 3.1 स्टोरेज से लैस है। यह स्मार्टफोन एंड्रॉइड 14 पर बेस्ड रियलमी यूआई 5.0 पर काम करता है।
इस स्मार्टफोन के रियर में f/1.88 अपर्चर और OIS सपोर्ट के साथ 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और f/2.2 अपर्चर के साथ 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड कैमरा दिया गया है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए f/2.45 अपर्चर के साथ 32 मेगापिक्सल का फ्रंट-फेसिंग कैमरा दिया गया है। इस फोन में 80W फास्ट चार्जिंग के साथ 5200mAh की बैटरी दी गी है। ऑडियो सेटअप के लिए इसमें स्टीरियो स्पीकर, डॉल्बी एटमॉस और हाई-रेज ऑडियो शामिल है।
Read Also- मनरेगा में भ्रष्टाचार का मामला आया सामने, कर्मचारियों के नाम पर मजदूरी भुगतान निकाला गया