केंद्रीय टीम ने की स्वास्थ्य सेवाओं गहन समीक्षा, जिला अस्पताल सहित विभिन्न स्वास्थ्य केंद्रों की प्रशंसा की : Central Team Health Services

Uday Diwakar
2 Min Read

Central Team Health Services : बस्तर संभाग के बस्तर जिले का स्वास्थ्य सेवा की गुणवत्ता को लेकर केंद्रीय स्वास्थ्य सेवा टीम ने संतोष व्यक्त किया है और जिला अस्पताल सहित बहुत सारे विभिन्न स्वास्थ्य केंटो में दी जा रही सेवाओं की अत्यंत प्रशंसा भी की है।
पापुलेशन रिसर्च सेंटर धरवाड़ जिला कर्नाटक से केंद्रीय टीम आई है जो की 4 फरवरी से 9 फरवरी तक बस्तर जिले के विभिन्न स्वास्थ्य संस्थाओं का निरीक्षण कर रहा है इस टीम का नेतृत्व डॉक्टर नूतन कुमारी जो कि दिल्ली से हैं और चना बसप्पा कर रहे थे।


इन दोनों ने जिला अस्पताल जगदलपुर और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लोहंडीगुड़ा और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र टोकापाल तथा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बेलर और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र कालेपाल और आयुष्मान आरोग्य मंदिर कोठियागुड़ा तथा करंजी वह करेगा आयुष्मान आरोग्य मंदिर का दौरा किया।

- Advertisement -
Website Designer in AmbikapurWebsite Designer in Ambikapur

Central Team Health Services : स्वास्थ्य सेवा का विशिष्ट समीक्षा

स्वास्थ्य विभाग के मीडिया प्रभारी जो शकील खान ने बताया कि केंद्रीय स्वास्थ्य टीम ने एच आई एम एस रिपोर्ट में दर्ज संख्या का आंकड़ों का मैदानी स्तर पर जांच किया है।
इस जांच के अनुसार कर्मचारी वहां के स्थानीय नागरिक और जनप्रतिनिधि से मुलाकात कर स्वास्थ्य सेवा की गुणवत्ता का मूल्यांकन भी किया है।
तथा बस्तर जैसे दुर्गम और विचित्र क्षेत्र में भी उच्च स्तरीय स्वास्थ्य सेवा को उपलब्ध कराए जाने का टीम ने संतोषजनक व्यक्त किया है।

मुख्य चिकित्सा अधिकारी से भेंट भी किया

केंद्रीय टीम ने अपने निरीक्षण कार्य के समापन पर मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ संजय बाशा से भेंट किया और उनके सहयोग के लिए आभार भी व्यक्त किया।

Read Also- यहां पहली बार BJP को मिली जीत, 73 साल से था कांग्रेस का कब्जा

Share This Article
Leave a Comment