डायल 112 (Next Phase) के सफल संचालन हेतु जिला सूरजपुर के पुलिस अधिकारी/कर्मचारियों को दिया गया 01 दिवसीय प्रारंभिक प्रशिक्षण : A one-day initial training was provided to police officers/personnel of Surajpur district for the successful operation of Dial 112

Uday Diwakar
3 Min Read

A one-day initial training was provided to police officers/personnel of Surajpur district for the successful operation of Dial 112: सरगुजा:​​​अंबिकापुर। ​पुलिस मुख्यालय रायपुर के निर्देशानुसार जिला सूरजपुर मे डायल-112 योजना शीघ्र ही प्रारंभ किया जाना प्रस्तावित है, जिसके क्रम मे डायल-112 (Next Phase) योजना के सफल संचालन हेतु डीसीसी सूरजपुर के पुलिस अधिकारी/कर्मचारियों को डीसीसी डायल-112 जिला-सरगुजा मे प्रारंभिक प्रशिक्षण दिया गया।

प्रशिक्षण मे अधिकारी/कर्मचारियों को डायल 112 योजना (एक्के नंबर सब्बो बर) के बारे मे महत्वपूर्ण जानकारी दिया गया, जिसमे अधिकारी/कर्मचारियों को बताया गया कि किस प्रकार DCC द्वारा जिले में संचालित ERU/ERV की मॉनिटरिंग की जाती है, साथ ही सेंट्रलाइज्ड कमांड एण्ड कंट्रोल सेंटर (सी-4) से प्राप्त Case ID/Event के विभिन्न प्रकारों के वर्गीकरण की जानकारी (जैसे-Low, Medium, Emargency, Hot Call आदि) की जानकारी विस्तृत रूप से प्रदान की गई, अधिकारी/कर्मचारियों को DCC के जरिये ERU/ERV से समन्वय के बेहतर उपाय एवं संवाद की जानकारी दी गई, DCC कार्यालय की कार्यालयीन कार्यप्रणाली के संबंध में अधिकारी/कर्मचारियों को व्यवहारिक प्रशिक्षण प्रदान किया गया।

image

- Advertisement -
Website Designer in AmbikapurWebsite Designer in Ambikapur

साथ ही गंभीर, संवेदनशील Case ID/इवेंट की जानकारी जिले के वरिष्ठ अधिकारी को तत्काल देने के सम्बन्ध मे जानकारी दी गई, ERU स्टाफ द्वारा की गई कार्यवाही ASR (Action Summary Report) भरने के तरीके के बारे मे विस्तृत जानकारी दी गई, DCC एवं वेबपोर्टल पर उपयोग किये जाने वाले शॉर्टकट शब्दों की जानकारी, डायल-112 मे महिला एवं बच्चों से संबंधित संवेदनशील Case ID/Event पर त्वरित उपाय एवं तरीके पर चर्चा किया गया, साथ ही अधिकारी/कर्मचारियों को जिले के महत्वपूर्ण संपर्क नंबरों एवं अधिकारियों की जानकारी रखने की जानकारी दी गई, आगजनी, एक्सीडेंट, सुसाइड, जहर सेवन आदि प्राप्त इवेंटो पर ERU एवं DCC की कार्यप्रणाली के संबंध में जानकारी प्रदान की गई।

image 1

इसके साथ ही DCC कार्यालय में लगे महत्वपूर्ण उपकरण के सम्बन्ध मे प्रशिक्षण प्रदान किया गया, ERU (Emergency Response Unit) को प्रदाय PFT (Portable Feeled Terminal) की कार्यप्रणाली को विस्तार पूर्वक बताया गया, Case Creation (सेल्फ इवेंट) बनाना एवं उसकी उपयोगिता के बारे मे जानकारी दिया गया, VIP/VVIP ड्यूटी के दौरान 112 ERU एवं DCC स्टाफ की भूमिका का निर्वहन के बारे मे जानकारी दी गई, अग्निशमन एवं DCC के आपसी समन्वय एवं कार्यप्रणाली पर जानकारी दी गई, GPS उपकरण की उपयोगिता, ट्रैक करना एवं उसके लाभ आदि के बारे मे विस्तार पूर्वक जानकारी देकर पुलिस अधिकारी/कर्मचारियों को प्रारंभिक प्रशिक्षण प्रदान किया गया।

A one-day initial training was provided to police officers/personnel of Surajpur district for the successful operation of Dial 112

डीसीसी सरगुजा से प्रधान-आरक्षक संजीव कुमार त्रिपाठी, महिला-आरक्षक मनीषा द्विवेदी, आरक्षक अजय कुमार थवाईत, मोहन पवार, महेंद्र कुमार गोंड द्वारा जिला-सूरजपुर के नामांकित पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारियों को प्रशिक्षण प्रदान किया गया है।

यह भी पढ़ें-जशपुर में शुभांशु शुक्ला का ऐतिहासिक आगमन: 10 हजार युवाओं के बीच ‘अंतरिक्ष संगवारी’ का भव्य स्वागत

Share This Article
Leave a Comment