सरगुजा में शराबी बेटे ने मां की लाठी से पीट-पीटकर हत्या, पिता घायल : In Surguja drunken son beat his mother to death with a stick

Uday Diwakar
3 Min Read

In Surguja drunken son beat his mother to death with a stick: सरगुजा: छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले में एक हृदय विदारक घटना सामने आई है, जहाँ शराब के लिए पैसे देने से मना करने पर एक बेटे ने अपनी ही माँ की लाठी से पीट-पीटकर हत्या कर दी। इस दौरान बीच-बचाव करने आए पिता पर भी उसने जानलेवा हमला किया, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। पुलिस ने आरोपी बेटे को गिरफ्तार कर लिया है।

मामला बतौली थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम सेदम का है। जानकारी के अनुसार, 27 वर्षीय आरोपी सुखन साय मझवार शराब का आदी है और अक्सर नशे के लिए अपने परिजनों से विवाद करता था। सोमवार शाम को वह शराब के नशे में घर पहुँचा और अपनी 54 वर्षीय माँ तिजो बाई से शराब खरीदने के लिए पैसे की माँग करने लगा।

- Advertisement -
Website Designer in AmbikapurWebsite Designer in Ambikapur

In Surguja drunken son beat his mother to death with a stick

जब माँ ने पैसे देने से इनकार कर दिया, तो आरोपी सुखन साय अपना आपा खो बैठा और पास में रखे डंडे से उन पर बेरहमी से वार करना शुरू कर दिया। चीख-पुकार सुनकर जब पिता शनी राम अपनी पत्नी को बचाने के लिए आगे आए, तो आरोपी ने उन पर भी हमला कर दिया, जिससे वे गंभीर रूप से घायल होकर गिर पड़े। इस हमले में गंभीर चोटों के कारण तिजो बाई की मौके पर ही मृत्यु हो गई।

वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। ग्रामीणों की सूचना पर बतौली पुलिस की टीम तत्काल घटनास्थल पर पहुँची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया और घायल पिता को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया।

image 1

इस संबंध में सीतापुर के अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) राजेंद्र मंडावी ने बताया कि पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए फरार आरोपी सुखन साय को गिरफ्तार कर लिया है। पूछताछ के दौरान आरोपी ने अपना अपराध स्वीकार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध हत्या का मामला दर्ज कर उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है। घटना से पूरे गाँव में शोक और आक्रोश का माहौल है।

यह भी पढ़ें-प्रयास एकलव्य विद्यालय बलरामपुर में 95 रिक्त सीटों पर प्रवेश की प्रक्रिया शुरू, 6 अक्टूबर तक आवेदन स्वीकार होंगे

Share This Article
Leave a Comment