Digital threat Woman commits suicide by consuming poison purchased online: सरगुजा:आज के डिजिटल युग में जहां ऑनलाइन शॉपिंग ने लोगों की जिंदगी को आसान बनाया है, वहीं इसके दुष्परिणाम भी सामने आ रहे हैं। अंबिकापुर के गांधीनगर थाना क्षेत्र की वसुंधरा कॉलोनी में रहने वाली निशा सिंह ने ऑनलाइन खरीदे गए जहर का सेवन कर अपनी जिंदगी खत्म कर ली।
Digital threat Woman commits suicide by consuming poison purchased online
जानकारी के अनुसार निशा, जो ठेकेदार चुन्नू उर्फ सुधाकर सिंह की पत्नी थीं, उन्होंने यह जहर किसी सामान्य दुकान से नहीं बल्कि ऑनलाइन मंगाया था। जहर खाने के बाद उनकी हालत बिगड़ गई। परिजनों ने उन्हें तुरंत मेडिकल कॉलेज अंबिकापुर ले गए। डॉक्टरों ने उनकी हालत गंभीर देखकर रायपुर रेफर किया, लेकिन रास्ते में ही निशा की मौत हो गई।
पुलिस ने मामले की पुष्टि की है और जांच शुरू कर दी है, लेकिन अभी तक आत्महत्या के पीछे का कारण पता नहीं चल पाया है। परिवार वाले इस घटना को लेकर चुप्पी साधे हुए हैं। यह घटना डिजिटल जमाने की एक खतरनाक सच्चाई को दिखाती है कि तकनीक का गलत इस्तेमाल किसी की जान भी ले सकता है।
अधिकारी मामले की जांच कर रहे हैं और जल्द ही आत्महत्या के कारणों का पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं। स्थानीय लोग भी इस घटना से दुखी और स्तब्ध हैं और चाहते हैं कि जल्द ही इस रहस्य का खुलासा हो।
यह घटना लोगों के लिए एक चेतावनी है कि ऑनलाइन सुविधा का इस्तेमाल सोच-समझ कर किया जाए और मानसिक तनाव के समय मदद लेना जरूरी है।
यह भी पढ़ें-वाड्रफनगर अस्पताल में हड़कंप: BMO डॉ. हेमंत दीक्षित पर स्टाफ के गंभीर आरोप, हटाने की मांग तेज