सरगुजा शिक्षा विभाग में युक्तियुक्तकरण घोटाला: कांग्रेस ने की डीईओ और सहायक अफसर को हटाने की मांग : Rationalization scam in Surguja Education Department Congress demands removal of DEO and Assistant Officer

Uday Diwakar
2 Min Read

Rationalization scam in Surguja Education Department Congress demands removal of DEO and Assistant Officer: सरगुजा: सरगुजा जिला शिक्षा विभाग में युक्तियुक्तकरण प्रक्रिया के दौरान भारी अनियमितता एवं स्वेच्छाचारिता का मामला तूल पकड़ रहा है। छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अल्पसंख्यक विभाग के प्रदेश महासचिव परवेज आलम गांधी ने संभागीय संयुक्त संचालक लोक शिक्षण सरगुजा को पत्र लिखकर तत्कालीन जिला शिक्षा अधिकारी अशोक सिन्हा और सहायक ग्रेड-02 बृजकिशोर तिवारी को जांच पूरी होने तक अन्यत्र पदस्थ करने की मांग की है। परवेज आलम गांधी ने आरोप लगाया है कि अशोक सिन्हा के कार्यकाल में युक्तियुक्तकरण में गंभीर गड़बड़ियां हुई हैं, जो विभाग में अनियमितताओं और भ्रष्टाचार की परीस्थितियों को उजागर करती हैं।

image 273

Rationalization scam in Surguja Education Department Congress demands removal of DEO and Assistant Officer

इस बीच, कांग्रेस ने युक्तियुक्तकरण के विरोध में जिले भर में व्यापक प्रदर्शन कर राज्य सरकार से युक्तियुक्तकरण नीति निरस्त करने की मांग की थी। कांग्रेसियों का आरोप है कि इस प्रक्रिया से प्रदेश में हजारों स्कूल बंद हो सकते हैं और शिक्षक पदों के साथ-साथ अन्य कर्मचारियों के रोजगार पर भी खतरा उत्पन्न होगा। प्रदर्शन के दौरान पुलिस और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच तनावपूर्ण स्थिति भी बनी।

- Advertisement -
Website Designer in AmbikapurWebsite Designer in Ambikapur

शिक्षा विभाग में जांच शुरू हो चुकी है और तत्कालीन अधिकारी हेमंत उपाध्याय को भी भ्रष्टाचार और अनुशासनहीनता के आरोपों में सस्पेंड किया गया है। अब विभागीय जांच के परिणामों के आधार पर आगे की कार्रवाई तय होगी। कांग्रेस नेताओं का जोर इस बात पर है कि जांच पूरी होने तक दोषियों को अन्यत्र पदस्थ किया जाए ताकि जांच निष्पक्ष रूप से हो सके और शिक्षा व्यवस्था प्रभावित न हो।

यह मामला शिक्षा विभाग की पारदर्शिता और जवाबदेही को लेकर छत्तीसगढ़ में बड़ी चर्चाओं का विषय बना हुआ है, जहाँ विपक्ष लगातार कार्रवाई और सुधार की मांग कर रहा है।

यह भी पढ़ें-गणवेश वितरण में लापरवाही पर सरगुजा के प्रभारी जिला शिक्षा अधिकारी डीएन मिश्रा निलंबित – छात्रों की संख्या प्रस्तुत करने में गंभीर त्रुटि, शासन को वित्तीय नुकसान

Share This Article
Leave a Comment