Minister Laxmi Rajwada’s visit to Balrampur: बलरामपुर: महिला एवं बाल विकास तथा समाज कल्याण मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े ने बलरामपुर-रामानुजगंज जिले में बाल गृह, वृद्धाश्रम, सखी सेंटर और नशामुक्ति केंद्र का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने संस्थानों की व्यवस्थाओं का जायजा लिया और वहां मौजूद बच्चों, महिलाओं और वृद्धजनों से आत्मीय संवाद किया।

Minister Laxmi Rajwada’s visit to Balrampur
मंत्री ने सबसे पहले बाल गृह में बच्चों से मुलाकात की। बच्चों ने पढ़ाई, खेलकूद और स्वास्थ्य से जुड़े सवालों का उत्साहपूर्वक जवाब दिया और सूर्य नमस्कार का प्रदर्शन किया। मंत्री ने बच्चों को मन लगाकर पढ़ाई करने, खेलकूद में भाग लेने और स्वस्थ जीवन जीने के लिए प्रोत्साहित किया। निरीक्षण के समय उन्होंने बाल गृह की कक्ष, रसोई और स्वास्थ्य-देखभाल व्यवस्थाओं का अवलोकन कर सुधार के लिए सुझाव दिए।

वृद्धाश्रम में मंत्री राजवाड़े ने बुजुर्गों से आत्मीयता से भेंट की और उनके खानपान तथा स्वास्थ्य सुविधाओं की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि वृद्धजनों की देखभाल परिवारिक वातावरण में होनी चाहिए और संस्थान को इसके लिए हरसंभव प्रयास करने के निर्देश दिए।
इसके बाद मंत्री ने सखी सेंटर का निरीक्षण किया। उन्होंने पीड़ित महिलाओं से बातचीत कर उनकी समस्याओं की जानकारी ली और सेंटर की आपातकालीन सहायता, हिंसा से सुरक्षा तथा त्वरित मदद की व्यवस्थाओं की समीक्षा की। कर्मचारियों से संवाद कर सेंटर की गतिविधियों के बारे में विस्तृत जानकारी हासिल की गई।

अंत में मंत्री ने नशामुक्ति केंद्र में नशा पीड़ितों से मुलाकात की और उनके उपचार व पुनर्वास की स्थिति की जानकारी ली। केंद्र में आए पीड़ितों ने बताया कि यहां आकर उनके जीवन में सकारात्मक बदलाव आया है। मंत्री ने उन्हें योग और सकारात्मक जीवनशैली अपनाने की सलाह दी तथा स्वरोजगार की दिशा में बढ़ने का प्रेरणा दिया।

इस निरीक्षण के दौरान समाज कल्याण विभाग की संचालक रोक्तिमा यादव, कलेक्टर राजेन्द्र कटारा, पुलिस अधीक्षक वैभव बैंकर रमनलाल, अपर कलेक्टर अभिषेक गुप्ता सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। मंत्री ने सभी संस्थानों की व्यवस्थाओं को और बेहतर बनाने के निर्देश दि।
यह भी पढ़ें:- गणपति स्थापना समिति अंबिकापुर द्वारा पुरस्कार वितरण एवं सम्मान समारोह सम्पन्न








