Ambikapur Demand for forest rights land lease: सरगुजा : वन अधिकार पट्टा की सूची मे नाम होने के बावजूद वन अधिकार पट्टा नहीं मिलने की गुहार लेकर कलेक्टर जनदर्शन पहुंचे ग्रामीण, ग्राम पंचायत करकेला के निवासी कलेक्टर जनदर्शन में पहुंच कर कलेक्टर सरगुजा से गुहार लगाई है कि वन अधिकार पट्टा की सूची में 32 लोग ऐसे है जिनका सूची में नाम होने के बावजूद उन्हें पट्टा प्रदान नहीं किया गया है, जिसकी मांग को लेकर आवेदन दिया गया, और गुहार लगाई गई कि उन्हें जल्द से जल्द पट्टा प्रदान किया जाए।
अंबिकापुर से बड़ी खबर – ग्राम पंचायत करकेला के ग्रामीणों ने वन अधिकार पट्टा की मांग को लेकर कलेक्टर जनदर्शन में गुहार लगाई। ग्रामीणों का कहना है कि उनका नाम वन अधिकार पट्टा सूची में आने के बावजूद अब तक उन्हें पट्टा उपलब्ध नहीं कराया गया है।


Ambikapur Demand for forest rights land lease
सरगुजा जिले के ग्राम पंचायत करकेला के ग्रामीण सोमवार को कलेक्टर जनदर्शन में पहुँचे और कलेक्टर से वन अधिकार पट्टा उपलब्ध कराने की मांग रखी। ग्रामीणों ने बताया कि पंचायत के 32 लोगों के नाम वन अधिकार पट्टा की स्वीकृत सूची में दर्ज हैं, लेकिन प्रशासन की ओर से अब तक उन्हें पट्टा प्रदान नहीं किया गया है।

ग्रामीणों ने आवेदन सौंपते हुए कहा कि वे वर्षों से इस दिन का इंतजार कर रहे हैं। पट्टा न मिलने से उन्हें स्थायी रूप से जमीन का अधिकार नहीं मिल पाया है और वे वहां स्थाई आवास या खेती-किसानी को लेकर सुरक्षित महसूस नहीं कर पा रहे। ग्रामीणों ने प्रशासन से शीघ्र कार्रवाई कर उन्हें उनका हक देने की मांग की।
बाइट 01 – रट्टू एक्का, सरपंच पति
“हमरे पंचायत के 32 परिवार के नाम सूची में आए हैं। लेकिन पट्टा आज तक नहीं मिला। हम कलेक्टर साहब से विनती करने आए हैं कि सभी को जल्द से जल्द पट्टा दिया जाए।”

बाइट 02 – जोधन एक्का, ग्रामीण
“हम लोग बरसों से इस पट्टे का इंतजार कर रहे हैं। नाम सूची में है, फिर भी अभी तक हमें जमीन का अधिकार नहीं मिला। हम चाहते हैं कि शासन जल्द हमें पट्टा देकर हमारा हक दिलाए।”
यह भी पढ़ें:- नाली का गढ़ा खुदवा कर के छोड़ दिए सचिव साहब ग्रामीणों को अब करना पड़ रहा है सामना








