घायल गाय के इलाज में लापरवाही पर भड़के तुकाराम, CM पोस्टर पर लगाया गोबर : Tukaram smeared cow dung on the CM’s poster

Uday Diwakar
2 Min Read

Tukaram smeared cow dung on the CM’s poster:कवर्धा : सड़क पर घायल गाय के इलाज में लापरवाही को लेकर कांग्रेस के पूर्व जिला पंचायत सदस्य तुकाराम चंद्रवंशी ने अलग तरह से विरोध किया। हनुमान मंदिर के पास उन्होंने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के पोस्टर पर गोबर लगाया। तुकाराम ने अपने विरोध का वीडियो फेसबुक लाइव किया, जो सोशल मीडिया पर खूब फैल रहा है।

Tukaram smeared cow dung on the CM’s poster

तुकाराम गाय के इलाज के लिए पशु चिकित्सालय गए थे, लेकिन कई घंटे तक कोई डॉक्टर नहीं आया। इससे नाराज होकर उन्होंने पोस्टर पर गोबर लगाया और सरकार व प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगाया

- Advertisement -
Website Designer in AmbikapurWebsite Designer in Ambikapur
image 78

वीडियो वायरल होने पर आदिवासी समाज ने विरोध जताया। उन्होंने इसे मुख्यमंत्री और उनके समाज का अपमान कहा। आदिवासी संगठनों ने कलेक्टर ऑफिस के सामने धरना देकर तुकाराम की गिरफ्तारी की मांग की।

इस घटना के बाद कांग्रेस और बीजेपी में बहस तेज हो गई है। बीजेपी इसे मुख्यमंत्री का अपमान मान रही है, जबकि कांग्रेस तुकाराम की नाराजगी को निजी बता रही है।

पुलिस और प्रशासन पर कार्रवाई का दबाव है, लेकिन अब तक कोई ठोस जवाब नहीं आया है.इस विवाद ने सड़क पर मवेशियों की परेशानी और इलाज की कमी को सबके सामने ला दिया है।

Also Read- शिक्षक दिवस: गुरु का सम्मान और शिक्षा का असली पर्व, शिक्षक और उनके योगदान का दिवस

Share This Article
Leave a Comment