बलरामपुर: आंगनबाड़ी भर्ती फर्जीवाड़ा मामले में पकड़ी गई शाहिना परविन सहित नौ आरोपी जेल में : Anganwadi Recruitment Fraud Case Nine accused Arrested in Balrampur

Uday Diwakar
2 Min Read

Anganwadi Recruitment Fraud Case Nine accused Arrested in Balrampur: बलरामपुर: आंगनबाड़ी सहायिका भर्ती में फर्जीवाड़े का मामला लगातार गंभीर होता जा रहा है। शंकरगढ़ पुलिस ने शाहिना परविन (26 वर्ष), निवासी भगवतपुर को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। इस मामले में अब तक कुल 9 आरोपी जेल में हैं।

image 525

- Advertisement -
Website Designer in AmbikapurWebsite Designer in Ambikapur

Anganwadi Recruitment Fraud Case Nine accused Arrested in Balrampur

मामला शंकरगढ़ ब्लॉक के आंगनबाड़ी केंद्रों में फर्जी अंकसूची के सहारे सहायिका पदों पर नियुक्ति का है। इस भर्ती प्रक्रिया में गड़बड़ी की शिकायत मिलने के बाद कलेक्टर राजेंद्र कटारा ने जांच के आदेश दिए थे। जांच में पाया गया कि कई सहायिकाएं फर्जी मार्कशीट के आधार पर नियुक्त हुई हैं।

पुलिस ने इन गड़बड़ियों में शामिल स्कूल संचालकों, कंप्यूटर ऑपरेटरों और भर्ती में पहुंचे कई अन्य आरोपितों को भी गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों में स्कूल संचालक, उनके पुत्र, और बीएमओ कार्यालय के कंप्यूटर ऑपरेटर भी शामिल हैं।

आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और सहायिका चयन समिति में महिला बाल विकास अधिकारी, जनपद CEO, बीईओ और बीएमओ शामिल होते हैं, जिनकी जिम्मेदारी नियुक्ति दस्तावेजों की जांच करना होता है। इस मामले में इनकी जांच प्रक्रिया में गंभीर चूक सामने आई है।

फर्जी दस्तावेजों के इस्तेमाल और भर्ती प्रक्रिया में भ्रष्टाचार की भी चर्चा हो रही है, और मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस-पुलिस प्रशासन की ओर से जांच और कार्रवाई जारी है।

यह भी पढ़ें- मां-बेटे के रिश्ते को कलंकित किया, बेटे ने कुल्हाड़ी से उतारा मौत के घाट

Share This Article
Leave a Comment