Grand Tiranga Yatra with 50 Tractors and Hundreds of Bikes in Lakhanpur: सरगुजा : लखनपुर क्षेत्र में ‘हर घर तिरंगा, घर-घर तिरंगा’ अभियान के तहत एक ऐतिहासिक तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। इस विशाल यात्रा का नेतृत्व अंबिकापुर विधानसभा के विधायक राजेश अग्रवाल ने स्वयं ट्रैक्टर की स्टेयरिंग संभालकर किया।
Grand Tiranga Yatra with 50 Tractors and Hundreds of Bikes in Lakhanpur
इस रैली का प्रारंभ लखनपुर साक्षरता मिनी स्टेडियम से हुआ, जिसमें 50 से भी अधिक ट्रैक्टर और सैकड़ों मोटर साइकिलें शामिल थीं। बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ताओं, युवाओं, स्थानीय नागरिकों और छात्रों ने इस रैली में उत्साहपूर्वक भागीदारी निभाई। पूरे शहर में देशभक्ति के गीत, नारे और “भारत माता की जय” के उद्घोष से वातावरण गूंज उठा।
यात्रा मार्ग में जगह-जगह लोगों ने तिरंगे थामे यात्रियों का स्वागत किया। परेड के दौरान स्वच्छता, एकता और देशप्रेम के संदेश दिए गए। बच्चों और युवाओं के साथ-साथ वरिष्ठ नागरिक भी इस आयोजन में बढ़चढ़कर शामिल हुए। रैली का मुख्य उद्देश्य स्वतंत्रता दिवस के उल्लास के साथ जन-जन को तिरंगे के प्रति सम्मान और स्वच्छता के संकल्प के लिए प्रेरित करना था।
यात्रा का समापन एक संक्षिप्त कार्यक्रम के साथ हुआ, जिसमें विधायक राजेश अग्रवाल ने नागरिकों से अपने घर पर तिरंगा फहराने और स्वच्छता को दैनिक जीवन में प्राथमिकता देने का आह्वान किया। उन्होंने इस रैली को समाज में देशभक्ति, एकता और नागरिक कर्तव्यों के प्रति जागरूकता का प्रतीक बताया।
यह तिरंगा यात्रा लखनपुर नगर के इतिहास में जन-सहभागिता, उत्साह और देशभक्ति की मिसाल बन गई।
यह भी पढ़ें-अंबिकापुर की गलियों में गूंजी देशभक्ति – ‘हर घर तिरंगा, हर घर स्वच्छता’ का आह्वान