Sitapur’s Drains are Overflowing : अम्बिकापुर :सीतापुर। छत्तीसगढ़ के सीतापुर इलाके में नालियों की सफाई और पानी निकलने की समस्या बहुत दिनों से बनी हुई है। नालियों में कचरा और गंदगी जमा हो गया है, जिसके कारण नाली पूरी तरह से बंद हो गई है।
स्थानीय लोग बता रहे हैं कि नालियों से बहुत बदबू आ रही है, जिससे आस-पड़ोस के लोगों को सांस लेने में परेशानी हो रही है। खासकर गर्मी के मौसम में यह बदबू और ज्यादा बढ़ जाती है।

Sitapur’s Drains are Overflowing
लोगों ने कई बार प्रशासन को इस समस्या की सूचना दी, लेकिन अभी तक नालियों की सफाई ठीक से नहीं हुई है। लोग अब बीमार पड़ने का भी डर महसूस कर रहे हैं।
मांग है कि जल्दी से नालियों की सफाई करे और पानी के निकलने का सही इंतजाम करे। प्रशासन ने कहा है कि जल्द ही सफाई का काम शुरू किया जाएगा और नाली बंद होने की समस्या को दूर किया जाएगा। अब देखने वाली बात है कि प्रशासन कब तक इस समस्या का समाधान करता है ताकि लोगों को बदबू और गंदे पानी से राहत मिल सके।
यह भी पढ़ें-बलरामपुर में दिल दहला देने वाला मामला: पहली पत्नी ने पति को करंट लगाकर मार डाला








