कलेक्टर ने लखनपुर और उदयपुर के दूर-दराज के गांवों का दौरा कर स्कूल, पीडीएस, स्वास्थ्य केंद्र, आंगनबाड़ी, आवासीय आश्रम और पीएम आवास का निरीक्षण किया : Collector Visited Remote Villages of Lakhanpur and Udaipur

Uday Diwakar
2 Min Read

Collector Visited Remote Villages of Lakhanpur and Udaipur: अम्बिकापुर लखनपुर: कलेक्टर ने लखनपुर और उदयपुर विकासखंड के दूर-दराज गांवों का हाल जानने के लिए दौरा किया। उन्होंने वहां के स्कूल, सरकारी राशन वितरण केंद्र (पीडीएस), स्वास्थ्य केंद्र, आंगनबाड़ी केंद्र और आवासीय आश्रम का निरीक्षण किया।

image 182

Collector Visited Remote Villages of Lakhanpur and Udaipur

आवासीय आश्रम में बच्चों के साथ कलेक्टर ने दोपहर का भोजन किया और यह देखा कि बच्चों को अच्छा और पौष्टिक खाना मिल रहा है या नहीं।

- Advertisement -
Website Designer in AmbikapurWebsite Designer in Ambikapur

स्वास्थ्य केंद्रों का जायजा लेते हुए उन्होंने कहा कि स्नैक वेनम और रेबीज जैसी वैक्सीन उपलब्ध होनी चाहिए। साथ ही उन्होंने मध्यान्ह भोजन में हरी सब्जी समेत अच्छा और पोषक खाना देने के निर्देश दिए ताकि बच्चों और ग्रामीणों को सही पोषण मिल सके।

image 183

कलेक्टर ने राशन वितरण केंद्रों (पीडीएस) पर भी व्यवस्था देखी और कहा कि हर जरूरतमंद को सही समय पर राशन मिलना चाहिए। डिस्ट्रीब्यूशन में कोई गड़बड़ी नहीं होनी चाहिए।

image 184

सभी जगह सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए कलेक्टर ने जिम्मेदार अधिकारियों को साफ निर्देश दिए ताकि लोगों को योजनाओं का सही लाभ मिले।

image 185

उन्होंने कहा, “हमारे बच्चों और ग्रामीणों का स्वास्थ्य और शिक्षा सबसे जरूरी है। इसलिए सभी को अच्छा काम करना चाहिए।”

यह भी पढ़ें-अंबिकापुर में बारिश के बाद नगर निगम की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल: सड़क डामरीकरण, नालों की सफाई और जलभराव की स्थिति पर विवाद प्रेस कॉन्फ्रेंस

Share This Article
Leave a Comment