Congress Protests Against Hike in Electricity Rates in Shankargarh: बलरामपुर: शंकरगढ़। शंकरगढ़ में बिजली के बढ़े हुए बिलों के विरोध में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी ने प्रदर्शन किया। इस प्रदर्शन का नेतृत्व ब्लॉक कांग्रेस कमेटी शंकरगढ़ के अध्यक्ष विजय पैकरा ने किया। कांग्रेस कार्यकर्ता विद्युत विभाग कार्यालय पहुंचे और वहां जे.ई. कार्यालय का घेराव किया।
Congress Protests Against Hike in Electricity Rates in Shankargarh
बिजली की दरों में कमी की मांग को लेकर कांग्रेस ने राज्यपाल के नाम तहसीलदार आईसी यादव को एक ज्ञापन सौंपा।
विजय पैकरा ने कहा कि भाजपा सरकार बार-बार बिजली की दरें बढ़ा रही है, जिससे आम लोगों को परेशानी हो रही है। उन्होंने बताया कि पिछले डेढ़ साल में चौथी बार बिजली के रेट बढ़ाए गए हैं। इसका सीधा असर गरीब, किसान और आम नागरिकों पर पड़ रहा है।
कांग्रेस नेताओं ने कहा कि अगर सरकार ने बढ़े हुए बिजली के दाम वापस नहीं लिए, तो वे आगे भी आंदोलन जारी रखेंगे। ज्ञापन में मांग रखी गई है कि बिजली के दाम तुरंत कम किए जाएं ताकि लोगों को राहत मिल सके। इस मौके पर कई कांग्रेस कार्यकर्ता और स्थानीय लोग भी मौजूद रहे, जिन्होंने सरकार के फैसले का विरोध किया।
यह भी पढ़ें- गुमशुदा मोबाइलों की बरामदगी: सूरजपुर पुलिस ने 120 मोबाइल फोन लौटाए, मालिकों के चेहरे पर खुशी