State Got its First Kisan Rest House: अम्बिकापुर : आज कवर्धा, जिला कबीरधाम में एस.डी.एम. कार्यालय के सामने किसान रेस्ट हाउस (बलराम सदन) का लोकार्पण कार्यक्रम संपन्न हुआ।
यह छत्तीसगढ़ का पहला ऐसा रेस्ट हाउस है, जो विशेष रूप से किसानों और ग्रामीण आमजनों के लिए तैयार किया गया है। तहसील या एस.डी.एम. कार्यालय जैसे शासकीय कार्यों के लिए दूर-दराज गांवों से आने वाले लोगों को अब आरामदायक, सम्मानजनक और सुलभ ठहरने की सुविधा मिल सकेगी।

State Got its First Kisan Rest House
मैं स्वयं जब राजनीति क्षेत्र में काम करता रहा तो जनता की समस्या लेकर तहसील या एसडीएम कार्यालय जाता था, तो रुकने या बैठने की कोई व्यवस्था नहीं होती थी।

उस समय यह महसूस किया कि गांव से आने वाले व्यक्ति को कम से कम एक सम्मानजनक विश्राम स्थल जरूर मिलना चाहिए।इसी सोच के साथ यह रेस्ट हाउस निर्माण की पहल की गई।
AC युक्त कमरे, टीवी, विश्राम हॉल, स्वच्छ पेयजल और शौचालय जैसी आवश्यक सुविधाओं से युक्त यह रेस्ट हाउस जनसेवा और सुशासन का एक अभिनव उदाहरण है।
यह भी पढ़ें-नमना हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी, अम्बिकापुर में वृक्षारोपण एवं सामुदायिक विकास अभियान