Returned Without Marriage as the Dowry Demand: अम्बिकापुर : जिले में दहेज को लेकर एक दुखद घटना सामने आई है। कोरिया जिले के चिरमिरी से आई बारात बिना शादी किए ही वापस लौट गई। वजह यह थी कि दूल्हे पक्ष ने शादी के दौरान दहेज की मांग की, जिसे लड़की के पिता पूरा नहीं कर सके।
अंबिकापुर की भारती की शादी चिरमिरी के रवि से होनी थी। शादी की सारी तैयारियां हो चुकी थीं और बारात भी नमनाकला पहुंच गई थी। लेकिन मंडप में दूल्हे के परिवार ने और दहेज मांगा। लड़की के परिवार ने बहुत समझाने की कोशिश की, लेकिन दूल्हे पक्ष नहीं माने।

Returned Without Marriage as the Dowry Demand
दहेज न मिलने पर दूल्हे और उसके परिवार ने शादी से इनकार कर दिया और सभी बिना शादी किए लौट गए। जाते-जाते दूल्हे पक्ष ने धमकी भी दी कि ज्यादा बोलोगे तो “नीला ड्रम याद है ना?”

इस घटना के बाद लड़की के परिवार ने अंबिकापुर कोतवाली में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने दूल्हे समेत छह लोगों के खिलाफ दहेज कानून और दूसरी धाराओं में एफआईआर दर्ज कर ली है। पुलिस अब मामले की जांच कर रही है। इस घटना से परिवार को बहुत दुख पहुंचा है।
यह भी पढ़ें-सरगुजा जिले में 24 से 26 जून तक HSRP शिविर, पुराने वाहनों के लिए हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट अनिवार्य








