सरगुजा जिले में 24 से 26 जून तक HSRP शिविर, पुराने वाहनों के लिए हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट अनिवार्य : HSRP Camp from 24 to 26 June

Uday Diwakar
2 Min Read

HSRP Camp from 24 to 26 June: अम्बिकापुर :  छत्तीसगढ़ परिवहन विभाग ने सरगुजा जिले में हाई सिक्योरिटी रजिस्ट्रेशन प्लेट (HSRP) लगाने के लिए खास अभियान शुरू किया है। केंद्रीय मोटरयान अधिनियम, 1988 और मोटरयान नियम, 1989 के अनुसार, साथ ही सुप्रीम कोर्ट के आदेश के मुताबिक, 1 अप्रैल 2019 से पहले पंजीकृत सभी वाहनों में HSRP लगाना अनिवार्य है।

image 522

- Advertisement -
Website Designer in AmbikapurWebsite Designer in Ambikapur

HSRP Camp from 24 to 26 June

इस आदेश के तहत, परिवहन आयुक्त कार्यालय, नवा रायपुर के निर्देश पर 24 जून से 26 जून 2025 तक सरगुजा जिले में तीन दिन का HSRP शिविर लगाया जाएगा। इस शिविर में वाहन मालिक अपने पुराने वाहनों पर हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट लगवा सकते हैं।

image 523

इस कदम का मकसद सड़क सुरक्षा बढ़ाना और नकली नंबर प्लेट के मामलों को रोकना है। HSRP लगाने से वाहन की पहचान आसान हो जाएगी और चोरी या अन्य अपराध में वाहन को ट्रैक करना सरल होगा।

परिवहन विभाग ने सभी वाहन मालिकों से अनुरोध किया है कि वे तय तारीखों पर अपने वाहन लेकर शिविर में जरूर आएं और HSRP लगवाएं, ताकि भविष्य में किसी भी तरह की दिक्कत या जुर्माने से बचा जा सके।

यह भी पढ़ें-अंबिकापुर में होली क्रॉस पुलिस चौकी पर नशेड़ी चोरों का उत्पात, वायरल वीडियो से खुला पर्दाफाश

Share This Article
Leave a Comment