जि.पं.सदस्य दिव्या सिंह सिसोदिया ने करम्हा में किया अंबेडकर चौक का भूमि पूजन : Divya Singh Sisodia Performed the Bhoomi Pujan

Uday Diwakar
1 Min Read

Divya Singh Sisodia Performed the Bhoomi Pujan: अम्बिकापुर :  जिला पंचायत क्षेत्र क्रमांक 01 सदस्य श्रीमती दिव्या सिंह सिसोदिया ने भाजपा जिला संवाद प्रमुख संतोष दास, परसा मंडल अध्यक्ष संतोष जायसवाल तथा करम्हा सरपंच श्रीमती सोनिका सोनपाकर की उपस्थिति में आज करम्हा पंचायत के परसिलीपारा में बाबा साहब भीमराव अंबेडकर जी की प्रतिमा स्थापित करने हेतु लगभग सत्तर हज़ार रुपये की लागत से बनाए जा रहे अंबेडकर चौक का भूमिपूजन किया।

image 473
image 474

Divya Singh Sisodia Performed the Bhoomi Pujan

इस अवसर पर उपस्थित ग्रामीणजनों को बधाई देते हुए जिला पंचायत सदस्य श्रीमती दिव्या सिंह सिसोदिया ने कहा कि संविधान निर्माता बाबा साहब भीमराव अम्बेडकर हमारे आदर्श व प्रेरणास्रोत हैं, देश को संविधान देकर भारत देश को अखंड व सम्प्रभुत्वशाली भारत बनाने के लिए देशवासी सदैव उनके ऋणी रहेंगे। इस अवसर पर महेंद्र पंडा, संजय पांडे, सोहर राम, प्यारेलाल, संजय रवि, लखन रवि, रामभरोस, रामशिवल तथा नईहरसाय सहित अन्य ग्रामीणजन उपस्थित थे।

- Advertisement -
Website Designer in AmbikapurWebsite Designer in Ambikapur

यह भी पढ़ें-राहुल गांधी का 55वां जन्मदिन: कांग्रेस सहित देशभर से शुभकामनाएं, प्रधानमंत्री मोदी ने भी दी बधाई

Share This Article
Leave a Comment