क्रेडा का बड़ा कदम: नवा रायपुर को अगला सोलर सिटी बनाने के लिए 65 करोड़ की योजना सरकार को भेजी : Nava Raipur the Next Solar City

Uday Diwakar
1 Min Read

Nava Raipur the Next Solar City: रायपुर : छत्तीसगढ़ की नई राजधानी नवा रायपुर को ‘सोलर सिटी’ बनाने की तैयारी शुरू हो गई है। छत्तीसगढ़ अक्षय ऊर्जा विकास एजेंसी (क्रेडा) ने इसके लिए राज्य सरकार को 65 करोड़ रुपये की योजना भेजी है। अगर सरकार से मंजूरी मिल जाती है, तो नवा रायपुर के कई बड़े सरकारी भवनों को सौर ऊर्जा से बिजली मिलेगी। इनमें मंत्रालय, इंद्रावती भवन, पुलिस मुख्यालय, अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम और रेलवे स्टेशन शामिल हैं।

image 421

Nava Raipur the Next Solar City

योजना के पहले चरण में 10 मेगावाट का सौर ऊर्जा प्लांट लगाया जाएगा। यह प्लांट ग्रिड से जुड़ा होगा। इससे हर साल करीब 16 मिलियन यूनिट बिजली बनेगी। इस बिजली का इस्तेमाल सरकारी दफ्तरों और संस्थानों में किया जाएगा।

- Advertisement -
Website Designer in AmbikapurWebsite Designer in Ambikapur

image 420

इस परियोजना से नवा रायपुर की बिजली जरूरतें अक्षय ऊर्जा से पूरी होंगी। इससे बिजली खर्च भी कम होगा और पर्यावरण को भी फायदा पहुंचेगा। राज्य सरकार से अनुमति मिलते ही इस काम की शुरुआत कर दी जाएगी।

यह भी पढ़ें: डिजिटल होगी जनगणना 2027: इंटरनेट, स्मार्टफोन, पानी, गैस, वाहन और अनाज पर केंद्रित 6 नए सवाल होंगे शामिल

Share This Article
Leave a Comment