Dispute Jagdalpur-Raipur NH-30 Toll Plaza : बस्तर :छत्तीसगढ़ के जगदलपुर-रायपुर राष्ट्रीय राजमार्ग-30 पर बरदईगुड़ा टोल प्लाजा पर रविवार शाम को टोल कर्मचारियों और एक परिवार के बीच विवाद हो गया। परिवार ने बताया कि उनके वाहन में तकनीकी समस्या आ गई थी, जिसके कारण टोल कर्मचारियों ने उनकी गाड़ी रोक दी। इसी बात को लेकर दोनों के बीच बहस हुई और बाद में झगड़ा भी हो गया।

Dispute Jagdalpur-Raipur NH-30 Toll Plaza
घटना की जानकारी मिलने पर बस्तर थाना पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और हालात को संभाला। पुलिस ने दोनों पक्षों से बयान लिए और वहां लगे सीसीटीवी फुटेज भी देखे। जांच के बाद पुलिस ने झगड़ा करने वाले टोल कर्मचारी को गिरफ्तार कर लिया। परिवार के सदस्यों का मेडिकल जांच भी कराया गया।
पुलिस ने बताया कि गाड़ी में खराबी की वजह से टोल पर रुकना पड़ा था, लेकिन टोल कर्मचारियों के व्यवहार से विवाद बढ़ गया। अब आरोपी टोल कर्मचारी के खिलाफ मारपीट और शांति भंग करने का मामला दर्ज किया गया है और आगे की कार्रवाई जारी है।

इस घटना के बाद टोल प्लाजा पर सुरक्षा बढ़ा दी गई है। टोल प्रबंधन को भी कर्मचारियों के व्यवहार सुधारने के लिए कहा गया है। पुलिस ने कहा है कि मामले की पूरी जांच की जाएगी।
यह भी पढ़ें- इंडिया पोस्ट GDS 2025: चौथी मेरिट लिस्ट सभी राज्यों के लिए जारी, वेबसाइट पर देखें