शिक्षक को ब्लैकमेल कर 40 लाख वसूलने वाली महिला गिरफ्तार : Extorting Rs 40 Lakh

Uday Diwakar
1 Min Read

Extorting Rs 40 Lakh :कवर्धा : कवर्धा जिले में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है, जिसमें एक महिला ने एक शिक्षक को ब्लैकमेल करके उससे 40 लाख रुपये वसूल लिए। मिली जानकारी के मुताबिक, शिक्षक ने महिला से लगभग 4 लाख रुपये ब्याज पर उधार लिए थे। समय पर ब्याज समेत राशि लौटाने के बाद भी महिला ने शिक्षक को धमकाना शुरू कर दिया और लगातार दबाव बनाकर उससे 40 लाख रुपये वसूल लिए।

image 259

- Advertisement -
Website Designer in AmbikapurWebsite Designer in Ambikapur

Extorting Rs 40 Lakh

पीड़ित शिक्षक का आरोप है कि महिला ने न केवल उससे कई गुना ज्यादा रकम वसूली, बल्कि उसे स्कूल तक जाकर डराया और दबाव डालकर एक खाली चेक भी अपने पास रख लिया। इस घटना से तंग आकर शिक्षक ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई।

image 260

शिकायत की पड़ताल के बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए सूदखोर महिला को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस मामले की गहन जांच कर रही है और आरोपी महिला के खिलाफ जरूरी कानूनी कार्यवाही की जा रही है। शिक्षकों ने सुरक्षा की गुहार लगाई है।

Also Read- राज्य स्तरीय प्राचार्य एवं व्याख्याता युक्तियुक्तकरण काउंसिलिंग 2025: आयोजन तिथि, समय व स्थान की सूचना

Share This Article
Leave a Comment