बलरामपुर में पुलिस परिवारों के लिए एक दिवसीय विशेष शिविर: स्वास्थ्य जांच से लेकर शासकीय योजनाओं का लाभ एक ही स्थान पर : Special Camp for Police Families

Uday Diwakar
1 Min Read

Special Camp for Police Families: बलरामपुर: छत्तीसगढ़ पुलिस की एक खास पहल के तहत रविवार को बलरामपुर के ऑडिटोरियम भवन में एक दिन का विशेष शिविर आयोजित किया गया। इस शिविर का मकसद पुलिस विभाग, नगर सेना, सीएएफ में काम करने वाले अधिकारी-कर्मचारी, सेवानिवृत्त जवानों और उनके परिवारों को एक ही जगह पर जरूरी सेवाएं और सरकारी योजनाओं का लाभ देना था।

image 202

Special Camp for Police Families

इस शिविर में कुल 125 पुलिस परिवारों ने हिस्सा लिया। यहां पर सभी को स्वास्थ्य जांच की सुविधा मिली। साथ ही, राशन कार्ड, आधार कार्ड, आयुष्मान कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस और अन्य सरकारी योजनाओं का लाभ भी दिया गया।

- Advertisement -
Website Designer in AmbikapurWebsite Designer in Ambikapur

इस पहल से पुलिस परिवारों को अलग-अलग जगहों पर जाने की जरूरत नहीं पड़ी। मौके पर ही विभाग के अधिकारी और कर्मचारी मौजूद थे, जिन्होंने दस्तावेजों की जांच और आवेदन की प्रक्रिया पूरी की।

image 203

पुलिस विभाग की इस पहल को सभी परिवारों ने सराहा। उन्होंने कहा कि इससे उनका समय बचा और काम आसान हुआ। उन्होंने भविष्य में भी ऐसे शिविरों के आयोजन की उम्मीद जताई।


यह भी पढ़ें- सरगुजा संभाग में नेत्र सहायक अधिकारी (तृतीय वर्ग कर्मचारी) भर्ती हेतु आदेश जारी करने के संबंध में आवेदन पत्र

Share This Article
Leave a Comment