छत्तीसगढ़ में राष्ट्रीय तीरंदाजी अकादमी की स्थापना को मिली मंजूरी, युवाओं के खेल भविष्य को मिलेगा नया आयाम : National Archery Academy in Chhattisgarh

Uday Diwakar
2 Min Read

National Archery Academy in Chhattisgarh: रायपुर : छत्तीसगढ़ के युवाओं के लिए खेल क्षेत्र में एक नई शुरुआत होने जा रही है। मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में 4 जून को महानदी भवन, नया रायपुर में हुई कैबिनेट बैठक में नवा रायपुर अटल नगर में राष्ट्रीय तीरंदाजी अकादमी की स्थापना के प्रस्ताव को स्वीकृति दे दी गई है।

image 125

- Advertisement -
Website Designer in AmbikapurWebsite Designer in Ambikapur

National Archery Academy in Chhattisgarh

यह अकादमी देश की प्रमुख खेल संस्थानों में शामिल होगी। यहां खिलाड़ियों को अत्याधुनिक संसाधनों के साथ प्रशिक्षण दिया जाएगा। अकादमी में खिलाड़ियों के लिए रहने की भी सुविधा होगी, जिससे राज्य के दूर-दराज के युवा भी यहां आकर अपनी प्रतिभा को निखार सकेंगे।

सरकार के इस निर्णय से छत्तीसगढ़ के युवाओं को तीरंदाजी जैसे अंतरराष्ट्रीय खेल में आगे बढ़ने का बेहतरीन मौका मिलेगा। इससे राज्य में खेल संस्कृति को मजबूती मिलेगी और छत्तीसगढ़ राष्ट्रीय स्तर पर अपनी अलग पहचान बना सकेगा।मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने कहा कि यह अकादमी छत्तीसगढ़ के खिलाड़ियों के लिए एक महत्वपूर्ण पहल है। इससे युवाओं को खेलों में करियर बनाने का अच्छा अवसर मिलेगा। उन्होंने विश्वास जताया कि यहां से प्रशिक्षित खिलाड़ी राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में राज्य और देश का नाम ऊंचा करेंगे।

इस अकादमी में आधुनिक उपकरण, फिटनेस सेंटर, अनुभवी कोच, खेल विज्ञान, पोषण, फिजियोथेरेपी और मनोवैज्ञानिक सहायता जैसी सुविधाएं उपलब्ध रहेंगी। खिलाड़ियों को विशेषज्ञों द्वारा उच्च स्तरीय प्रशिक्षण दिया जाएगा। छत्तीसगढ़ में राष्ट्रीय तीरंदाजी अकादमी की स्थापना से राज्य के युवाओं को खेलों में आगे बढ़ने का शानदार मौका मिलेगा। यह कदम राज्य के खेल ढांचे को मजबूत करेगा और छत्तीसगढ़ को खेल जगत में नई पहचान दिलाएगा।

यह भी पढ़ें: जिला स्तरीय ग्रीष्मकालीन खेल प्रशिक्षण शिविर का समापन, 600 खिलाड़ियों ने लिया प्रशिक्षण

Share This Article
Leave a Comment