दुर्ग पुलिस ने सेक्स रैकेट का किया भंडाफोड़, छह आरोपी गिरफ्तार : Durg Police Busted a Sex Racket

Uday Diwakar
2 Min Read

Durg Police Busted a Sex Racket:दुर्ग: दुर्ग जिले से एक बड़ी खबर सामने आई है, जहां पुलिस ने मोहन नगर थाना क्षेत्र के जयंती नगर इलाके में संचालित एक सेक्स रैकेट का पर्दाफाश किया है। इस कार्रवाई में पुलिस ने चार महिलाओं और दो पुरुषों को हिरासत में लिया है। पुलिस की इस छापेमारी से आसपास के क्षेत्र में सनसनी फैल गई है।

image 287

- Advertisement -
Website Designer in AmbikapurWebsite Designer in Ambikapur

Durg Police Busted a Sex Racket गुप्त सूचना पर पुलिस की कार्रवाई

मिली जानकारी के अनुसार, जयंती नगर स्थित एक घर में पिछले कुछ समय से संदिग्ध गतिविधियां चलने की शिकायतें मिल रही थीं। गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने एएसपी के नेतृत्व में छापेमारी की। मौके पर पहुंचकर पुलिस ने चार महिलाओं और दो पुरुषों को रंगे हाथों गिरफ्तार किया। छापेमारी के दौरान पुलिस को मौके से कई आपत्तिजनक वस्तुएं भी मिली हैं, जिन्हें जब्त कर लिया गया है। पुलिस अब इन वस्तुओं की जांच कर रही है और यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि इस गिरोह से और कौन-कौन लोग जुड़े हुए हैं।

image 288

पकड़े गए सभी आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। सभी को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। पुलिस इस मामले की गहनता से जांच कर रही है। इस कार्रवाई के बाद जयंती नगर और आसपास के इलाकों में चर्चा का माहौल है। स्थानीय लोगों का कहना है कि इस तरह की अवैध गतिविधियों पर पुलिस की सख्त कार्रवाई जरूरी थी। पुलिस अधिकारियों ने भी स्पष्ट किया है कि भविष्य में भी ऐसे अपराधों के खिलाफ कठोर कदम उठाए जाएंगे।

यह भी पढ़ें- सरगुजा में संचालित कोचिंग संस्थाएं भ्रामक विज्ञापन के माध्यम से कर रहे हैं ऐडमिशन

Share This Article
Leave a Comment